फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shahrkaji Zainus Sajiddin retaliated on statement of historian KD Sharma, will not tolerate attack on mosques

UP: इतिहासकार केडी शर्मा के बयान पर पलटवार, शहरकाजी जैनुस साजिद्दीन बोले- मस्जिदों पर आंच नहीं करेंगे बर्दाश्त

Fri, 04 Aug 2023 05:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 04 Aug 2023 05:16 PM IST
सार

Meerut News : इतिहासकार केडी शर्मा के बयान पर शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मस्जिदों पर आंच बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Shahrkaji Zainus Sajiddin retaliated on statement of historian KD Sharma, will not tolerate attack on mosques
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इतिहासकार केडी शर्मा द्वारा शाही जामा मस्जिद के निर्माण को लेकर किए दावे के बाद शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने कड़ी नाराजगी जताई है। शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले शहरकाजी ने कहा कि शाही जामा मस्जिद में मीडिया के प्रवेश को लेकर दोनों दरवाजे बंद रहेंगे और पूरी तरह पाबंदी रहेगी। मस्जिद में किसी तरह की फोटोग्राफी भी नहीं होगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतिहासकार के केडी शर्मा को पता होना चाहिए मेरठी लोग इतिहास को जानते हैं। शाही जामा मस्जिद में किसी एक आदमी का खून नहीं बहाया गया। बिना किसी विवाद के शाही मस्जिद की तामील हुई है। महमूद गजनवी कभी मेरठ आया ही नहीं है। पिलर मिलने की बात पर उन्होंने कहा क्या सबूत है कि वो शाही जामा मस्जिद से लाए गए हैं। शाही जामा मस्जिद चूने और मिट्टी की बनी हुई है तो यहां पत्थर के पिलर कहां से आ गए। केडी शर्मा के दावे बेबुनियाद और झूठे हैं।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारे दावे मजबूत हैं और हमें किसी का खौफ नहीं है। देश के हालात को लेकर कहा कि हुकूमत की सरपरस्ती में जुल्म हो रहा है। एक पुलिसकर्मी ने ट्रैन में तीन मुसलमानों को गोली मार दी। किसी सरकारी आदमी या किसी अन्य ने अफसोस तक जाहिर नहीं किया। हमारी हुकूमत फिरकापरस्तों की पैरवी कर रही है। मुल्क के हालात बेहद खराब हैं, ऐसा लगता है कि यहां पर फिरकापरस्ती की आंधियां चलने वाली हैं। ऐसे में हमें हौसले के साथ काम लेना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: आतंकी गिरफ्तार: पाकिस्तान से अफगानिस्तान जाकर बनना चाहता था बद्री कमांडो, फोन में मिली आपत्तिजनक सामग्री

मस्जिदों पर आंच नहीं करेंगे बर्दाश्त
नमाज से पहले शाही जामा मस्जिद में कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने कहा कि मस्जिदों पर आंख उठाकर देखने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। कहा कि मस्जिदों पर आंच अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed