{"_id":"5ea1e2f68ebc3e903b73052f","slug":"shahr-kazi-and-nagar-palika-chairman-dischrge-in-qurantin-cente-with-39-persons-mawana-news-mrt478935772","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका चेयरमैन, शहरकाजी सहित 39 लोगों को क्वारंटीन से घर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका चेयरमैन, शहरकाजी सहित 39 लोगों को क्वारंटीन से घर भेजा
विज्ञापन
क्वारंटीन मुक्त होने पर कालेज से बाहर आते शहर काजी मौलाना नफीस व मवाना नगर पालिका चेयरमैन अ्य्यू
- फोटो : MAWANA
मवाना। जमातियों के संपर्क में आने वालों की दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद कृषक पीजी कॉलेज में क्वारंटीन किए गए नगर पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया, शहरकाजी समेत 39 लोगों को अपराह्न में घर भेज दिया गया। विदेशी और विभिन्न प्रदेशों के जमाती तथा फलावदा से आए 10 जमाती अब भी क्वारंटीन हैं। उनके बारे में आदेश आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पुलिस ने शहरकाजी समेत पांच लोगों को सूचना नहीं देने संबंधी नोटिस तामिल कराया।
उल्लेखनीय है कि झारखंड के सात जमाती कोरोना पोजेटिव पाए जाने के बाद उनके संपर्क में आने वाले नगर पालिका चेयरमैन, शहरकाजी मौलाना नफीस समेत 53 लोगों को क्वारंटीन किया था। जिसमें शादाब, यूसुफ व मेहरबान के पॉजिटिव आने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया था। हालांकि कुछ महिलाओं एवं बच्चों को घर पर ही क्वारंटीन कर रखा था। इनकी दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद बृहस्पतिवार अपराह्न कृषक पीजी कॉलेज में क्वारंटीन जमातियों के संपर्क में आने वाले नगर पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया, शहरकाजी मौलाना नफीस समेत 38 लोगों को तथा एलडी कॉलेज से मोहम्मद असलम को घर भेज दिया है।
वहीं, विदेशी और विभिन्न प्रदेशों के जमाती अब भी एएस इंटर कॉलेज एवं एएसपीजी कॉलेज में हैं। उनको अभी नहीं छोड़ा गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि इनके संबंध में अभी कोई आदेश नहीं आया है। इस कारण अभी नहीं छोड़ा गया है। वहीं, फलावदा से मवाना लाए गए 10 जमातियों को कृषक पीजी कॉलेज से एएसपीजी कॉलेज में क्वारंटीन किया गया। अभी कुछ लोग ऐसे रह गए हैं जो जमातियों के संपर्क में आए थे तथा उनके जांच के लिए दूसरे सैंपल नहीं लिए जा सके हैं। एलडी कॉलेज में 40 लोग क्वारंटीन हैं। वहीं, थाने के एसएसआई नरेंद्र सिंह ने शहरकाजी मौलाना नफीस, शमशाद, मोहम्मद मुसब, यूूसुफ अंसारी, मोहम्मद असलम को नोटिस तामिल कराया।
विज्ञापन
रात में क्वारंटीन 23 लोग लापता मिले
उधर, मंडी में क्वारंटीन किए गए 133 आढ़तियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम थर्मल स्केनिंग करने पहुंची तो वहां 110 लोग मिले। हालांकि 23 लोग नदारद मिले। जिस पर थाना प्रभारी राजेंद्र त्यागी ने उनकों को शीघ्र मंडी पहुंचकर क्वारंटीन नहीं होने पर रिपोर्ट दर्ज करने की चेतावनी दी। उल्लेखनीय है कि अमर उजाला द्वारा पहले ही समाचार प्रकाशित किया गया था कि क्वारंटीन किए गए काफी लोग रात को दीवार कूदकर घर चले जाते हैं तथा दिन निकलने पर लौट आते हैं, जो आज जांच में सही मिली।