{"_id":"6575fbee37699a239202fe12","slug":"shahjahanpur-brother-shot-sister-dead-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: बहन की गोली मारकर की हत्या, भाई ने प्रेम संबंधों से आहत होकर उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: बहन की गोली मारकर की हत्या, भाई ने प्रेम संबंधों से आहत होकर उठाया कदम
Sun, 10 Dec 2023 11:27 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:27 PM IST
सार
इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मुस्कान की हत्या उसके सगे बड़े भाई आदित्य ने की है। मुस्कान का कहीं प्रेम संबंध था जिससे आदित्य क्षुब्ध चल रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा में रविवार रात नौ बजे सगे भाई ने छोटी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि बहन के प्रेम संबंधों से क्षुब्ध होकर उसने वारदात को अंजाम दिया है। हत्या करने के बाद आरोपी भाई फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेजते हुए जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
गांव शेखपुरा निवासी जगमोहन मजदूरी करता है। रविवार को वह काम के सिलसिले में घर से बाहर था। घर पर उसकी पत्नी बबीता और बच्चें थे। बबीता ने बताया कि रात नो बजे उसकी बेटी मुस्कान 18 घर में बैठी मोबाइल देख रही थी। उसी वक्त दो अज्ञात व्यक्ति घर पर आए और उन्होंने मुस्कान को गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बबीता ने शोर मचाया लेकिन तब तक हमलावर भाग गए। इसके बाद बबिता ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मुस्कान को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की और आस पास के लोगों से घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मुस्कान की हत्या उसके सगे बड़े भाई आदित्य ने की है। मुस्कान का कहीं प्रेम संबंध था जिससे आदित्य क्षुब्ध चल रहा था। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सगे भाई द्वारा बहन की गोली मार कर हत्या की गई है। हत्यारोपी भाई की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन