फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shahar mein aayojit Ganesh utsav karykram

Meerut News: गणेशोत्सव में बच्चों ने बनाए आकर्षक कार्ड, गूंजे भजन

Tue, 22 Sep 2026 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Shahar mein aayojit Ganesh utsav karykram
मेरठ। शहर में रजबन, लालकुर्ती, आदर्श नगर सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश पूजन हुआ। मंदिरों और गणेश पंडाल में सुबह और शाम आरती पूजन किया गया। मुख्य विसर्जन यात्रा अनंत चतुर्दशी के दिन निकल जाएगी। सदर तेली मोहल्ला में गणपति सेवा समिति की ओर से आयोजित 17वें श्री गणेश महोत्सव के नौवें दिन मंगलवार को पांच से 14 वर्ष के बच्चों के लिए कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता हुई। शाम पांच से छह बजे तक आयोजित प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्र के बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया और सुंदर कार्ड बनाए। मुख्य निर्णायक सीए निमिषा रोहित अग्रवाल रही। समिति की ओर से चयनित दीपक चावला और ट्विंकल ने बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। समिति की ओर से प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। प्रधान सेवक मुदित गोगिया ने बताया कि बच्चों ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed