फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shadi tutene par

शादी टूटने पर मजीदनगर में खूनी संघर्ष, सात घायल

Sat, 04 Jun 2016 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jun 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
shadi tutene par
मजीदनगर में शादी टूटने के बाद मारपीट - फोटो : अमर उजाला
शादी में बारात ले जाने के विवाद ने शुक्रवार रात मजीदनगर में खूनी संघर्ष करा दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने ऐन वक्त पर शादी करने से इंकार किया तो दूल्हे की मां और अन्य लोगों ने विरोध जता दिया। जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और पथराव कर दिया। फायरिंग में दो युवक और पथराव में छह बच्चे घायल हो गये। लिसाड़ीगेट पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट निवासी अकीला के पति अय्यूब की मौत हो चुकी है। अकीला ने बेटे शादान की शादी न्यू इस्लामनगर निवासी नौशाद की बेटी से तय की थी। शुक्रवार रात दोनों का खैरनगर में निकाह होना था। जिसकी दूल्हे पक्ष ने तैयारी भी कर ली थी।
विज्ञापन

इस बीच किसी ने बताया कि दुल्हन के घर पर ताला लटका हुआ है। जिस पर अकीला ने अपनी बहन और एक रिश्तेदार को नौशाद के घर पर भेजा।
नौशाद के घर पर ताला लटका मिला। आसपास के लोगों ने बताया कि नौशाद ने अपनी बेटी का निकाह करने से इंकार कर दिया है। इस बीच नौशाद का भाई इकबाल अपने घर से निकला और अकीला की बहन से कहा है कि उनकी बारात बुलाने की क्षमता नहीं थी, इसलिए वह शादी नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद दूल्हे पक्ष के लोगों ने अपना खर्च मांगा तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि रात में नौशाद पक्ष के 30- 35 युवक लाठी-डंडे लेकर मजीदनगर में पहुंचे और अकीला के घर पर हमला बोल दिया। जिसमें अकीला, शादान और अरशद आदि घायल हो गए। मारपीट और तोड़फोड़ के बाद महिलाओं ने छत पर चढ़कर पथराव कर दिया।

जिससे भगदड़ मच गई। आरोप है कि नौसाद पक्ष के लोगों ने हवाई फायरिंग कर दी। जिसमें छत पर झांक रहा पड़ोसी नदीम पुत्र जीत खां सीने में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं पड़ोसी चांद को भी छर्रे लगे। कंट्रोल रूम पर फायरिंग की सूचना के बाद लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची।\पुलिस ने गोली लगने से घायल नदीम को संतोष हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जबकि चांद को परिजन दूसरे अस्पताल में ले गए। पथराव में घायल बच्चे साइस्ता, अनस, सुएब, अरमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed