{"_id":"604e69868ebc3ee63965e211","slug":"shaastree-nagar-mein-mahila-se-chen-lootee-thaane-mein-hangaama-meerut-news-mrt529971882","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री नगर में महिला से चेन लूटी, थाने में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्री नगर में महिला से चेन लूटी, थाने में हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर में बेखौफ बदमाशों ने एक महिला से चेन लूट ली। शोर मचाने और पीछा करने पर भी बदमाश हाथ नहीं आए।
नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर चार निवासी ऋतु रविवार शाम बच्चे की ड्रेस लेकर बाजार से लौट रही थी। सेक्टर-4 चौराहे पर बाइक सवार दो बदमाश अचानक पास से गुजरे और महिला के गले से चेन झपट ली। महिला ने शोर मचाया। मगर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष है। पुलिस के तमाम दावों के बावजूद ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। ब्यूरो
--