फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sexually abused for one year on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर एक साल तक किया यौन शोषण

Thu, 31 Jul 2025 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sexually abused for one year on the pretext of marriage
मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी को शादी का झांसा देकर एक युवक एक साल तक यौन शोषण करता रहा। पीड़िता के बालिग होने पर आरोपी अपनी बात से मुकर गया। अब 50 हजार रुपये लेकर समझौते का दबाव बना रहा है। समझौता न करने पर अगवा करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बृहस्पतिवार को मां के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।
विज्ञापन

मां के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची युवती ने बताया कि वह नाबालिग थी तो गांव के ही एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद एक साल तक उसका यौन शोषण किया। बालिग होने पर पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। पीड़िता ने परिजनाें को जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। जेल से जमानत पर बाहर आकर आरोपी ने समझौते का दबाव बनाया। विरोध करने पर युवती के माता-पिता से मारपीट की। युवती को अगवा करने और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed