मेरठ कुकर्म कांड: क्या अडल्ट साइट को बेचे गए वीडियो? जांच जारी, शर्मिंदगी के कारण सामने नहीं आ रहे पीड़ित
आरोपी गांव में अपने ही बेडरूम में किशोरों और युवकों को अश्लील वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। ब्लैकमेल कर लगातार यौन शोषण करता था।
विस्तार
सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 20 से ज्यादा किशोर और युवकों के साथ कुकर्म कर वीडियो बनाने की घटना के बाद भी गांव के लोग शर्मशार हैं। ऐसे में गंदे काम के शिकार हुए युवा और किशोर मुंह छिपाने को मजबूर हैं।
आशंका है कि आरोपी ने गंदे काम के वीडियो किसी पोर्न वेबसाइट को तो नहीं बेच दिए गए। इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है आरोपी ने गिरफ्तारी से पहले 300 से ज्यादा वीडियो अपने मोबाइल से डिलीट किए थे। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। फोरेंसिक एक्सपर्ट डिलीट किए वीडियो रिकवर करने का प्रयास करेंगे।
यह भी पढ़ें: शासन ने दी अनुमति: मेरठ में 354 करोड़ से बनेगी इनर रिंग रोड, जल्द मिलेगी धनराशि, लोनिवि देगा 288 करोड़ मुआवजा
आरोपी अजीत गांव में अपने ही बेडरूम में किशोरों और युवकों को अश्लील वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। ब्लैकमेल कर लगातार यौन शोषण करता था। उनसे रुपये भी वसूलता था।
पुलिस की जांच के सामने आया कि आरोपी अजीत ने करीब 20 से ज्यादा किशोरों को अपना शिकार बनाकर उनके साथ गंदे काम के वीडियो बनाए हैं। बीते 16 अगस्त को गांव में कुकर्म का वीडियो वायरल हुआ तो पीड़ित किशोर और उनके परिजन शर्मसार हो गए। इसके बाद घटना से अवगत कराते हुए छह लोगों ने थाने में तहरीर दी।
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी अजीत किशोरों को मोबाइल में गेम खेलने के बहाने पहले अपने पास बुलाता था। वीडियो गेम खेलने के दौरान वह किशोरों को अपने मोबाइल में पोर्न दिखाकर अपने जाल में फंसाकर गंदी हरकत करता था। बताया कि किशोरों पर दबाव बनाकर दूसरे किशोरों को भी बुलाकर अपने जाल में फंसाता था। इस तरह किशोरों के साथ गंदा काम कर लाखों रुपये वसूले गए।
यह भी पढ़ें: मेरठ में जिला पंचायत की राजनीति गरमाई: अध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों ने खोला मोर्चा, बोले-जमकर हुआ भ्रष्टाचार
शर्मिंदगी की वजह से सामने नहीं आ रहे पीड़ित
कुकर्म के वीडियो वायरल हुए तो छह पीड़ितों के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अन्य कई पीड़ित शर्म के कारण पुलिस को बयान देने से कतरा रहे हैं। पुलिस के प्रयासों के बावजूद कई पीड़ित अपना पक्ष रखने को तैयार नहीं हैं।