फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut district panchayat politics heated up, members opened front against the president, said there was rampa

मेरठ में जिला पंचायत की राजनीति गरमाई: अध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों ने खोला मोर्चा, बोले-जमकर हुआ भ्रष्टाचार

Fri, 30 Aug 2024 10:39 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 30 Aug 2024 10:39 AM IST
सार

मेरठ में जिला पचायत की राजनीति गरमाई हुई है। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। सदस्यों का आरोप है कि अध्यक्ष ने जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जिला पंचायत की निधि का दुरुपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
Meerut district panchayat politics heated up, members opened front against the president, said there was rampa
शिकायत पत्र साैंपते सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में जिला पंचायत की राजनीति गरमा गई है। अध्यक्ष गौरव चौधरी के खिलाफ पंचायत सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को दर्जनभर सदस्य कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे से मिले। उन्होंने कमिश्नर को अध्यक्ष के खिलाफ शिकायतों का पुलिंदा सौंपा। सदस्यों ने कहा कि मेरठ जिला पंचायत की निधि को लूटा जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष भ्रष्ट हैं। सदस्यों ने वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए अधिकार सीज करने की मांग की गई।

विज्ञापन


वार्ड 33 से सदस्य सोनम के पति विपिन भड़ाना ने कहा कि जिला पंचायत में घोर अनियमितताएं हो रही हैं। लाइटों, सड़क निर्माण, काॅलोनी निर्माण, पदों पर मृतक आश्रित में रखे कर्मचारियों से लेकर तमाम कार्याें में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। आरोप लगाया कि मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष महीनों विदेश यात्राओं में रहते हैं, जबकि नियमानुसार ये गलत है। जिला पंचायत को लगातार लूटा जा रहा है। ठेकेदारों के साथ सेटिंग करके ठेके देकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

विज्ञापन

वार्ड-10 के सदस्य अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंचायत सदस्यों को समान रूप से काम नहीं मिल रहा। वित्तीय अनियमितताएं लगातार हो रही हैं। पंचायत अध्यक्ष केवल अपने चहेतों को काम दे रहे हैं। इनके वित्तीय अधिकारों पर रोक लगनी चाहिए। जल्द से जल्द कमिश्नर इसकी जांच कराएं, ताकि कार्रवाई हो सके और अध्यक्ष को पद से हटाया जा सके।

उन्होंने कहा कि सदन में सवाल भी उठाया गया था कि कितनी अवैध कॉलोनी हैं, जिस पर जवाब दिया गया था कि 56 अवैध कॉलोनी हैं। दो को नोटिस जारी किए गए हैं। आरोप लगाया कि पंचायत अध्यक्ष अवैध कॉलोनियों को नोटिस भेजकर उगाही कर रहे हैं। 

वार्ड-20 सदस्य प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया कि मृतक आश्रित में चपरासी की नौकरी देकर लिपिक बनाया है, जो कि उनके कार्यक्षेत्र में नहीं है। साढ़े 8 करोड़ की लाइट खरीदीं। 2 वर्ष की गारंटी वाली लाइटें 2 महीने में खराब हो गईं। निर्माण कार्यों के टेंडर में सेटिंग से 6 ठेकेदारों को काम दिया गया है। राज्य की बिना अनुमति के मेरठ जिला पंचायत विदेश के दौरे कर रहे हैं। इस दाैरान वार्ड 24 से सुनील कुमार, वार्ड 8 से अरुणा भारती, वार्ड 7 से सुमन शेखर, वार्ड 2 से मुनेश जितेंद्र, वार्ड 32 से विनय कुमार, वार्ड 15 से मीतन कुमार मौजूद रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी का कहना है कि कुछ लोग छह महीने पहले तक समाजवादी पार्टी में थे। अब भाजपा का बता रहे हैं। वह जिला पंचायत में अभी भी विपक्ष की भूमिका में हैं। कुछ लोग मुझ पर अनैतिक कार्यों के लिए दबाव बनाना चाहते हैं। कमिश्नर को जो शिकायत दी गई हैं, वह पूरी तरह निराधार हैं। हम किसी के दबाव में आने वाले नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: शासन ने दी अनुमति: मेरठ में 354 करोड़ से बनेगी इनर रिंग रोड, जल्द मिलेगी धनराशि, लोनिवि देगा 288 करोड़ मुआवजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed