{"_id":"5ce43f80bdec22075a3bdce2","slug":"sexual-assault-on-girl-in-muzaffarnagar-and-accused-sent-to-jail-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Tue, 21 May 2019 11:43 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 21 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में मुजफ्फरनगर शहर से सटे एक गांव में युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। अब किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला घर पर ही परचून की दुकान चलाती है। महिला का कहना है कि दो दिन पूर्व वह किसी काम से गई थी। घर पर उसकी 15 साल की बेटी अकेली थी, जो दुकान में बैठी हुई थी।
विज्ञापन
महिला के अनुसार गांव का ही मोहित नामक युवक दुकान पर पहुंचा और किशोरी को अकेली देख घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने किशोरी को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित किशोरी आरोपी के डर से दो दिन तक घटना को छिपाए रही। अब परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया। इसके साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/