फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sex racket caught in Green Palace Hotel

एनएच 58 स्थित ग्रीन पैलेस होटल में देह व्यापार पकड़ा

Mon, 01 Feb 2021 01:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sex racket caught in Green Palace Hotel
मेरठ। एनएच 58 स्थित होटल ग्रीन पैलेस में रविवार को सीओ ब्रह्मपुरी ने छापा मारकर देह व्यापार का पर्दाफाश किया। पुलिस ने होटल से तीन युवती और एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने ग्राहक, होटल मैनेजर और होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने एसओ टीपीनगर और एएचटीयू इंस्पेक्टर के साथ होटल में छापा मारा। तलाशी के दौरान एक कमरे में युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले। दो अन्य कमरों में एक एक युवती मिली। सीओ ने बताया कि एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) थाने में होटल मैनेजर अभिषेक निवासी चुड़ियाला गाजियाबाद, होटल मालिक मगेंद्र सिंह निवासी पतला निवाड़ी मोदीनगर, पकड़े गए ग्राहक नितिन निवासी कलंजरी हाल पता डुंगरावली थाना परतापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नितिन को गिरफ्तार किया गया है। तीनों युवतियों से पूछताछ की गई। उनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है। वे लिसाड़ीगेट, माधवपुरम और शास्त्रीनगर की रहने वाली हैं। पुलिस का कहना है कि युवतियों को एफआईआर में शामिल नहीं किया गया है। नोटिस देकर उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

एक घंटे के दो हजार रुपये
एएचटीयू के इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने बताया कि होटल में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था। व्हाट्सएप पर फोटो भेज कर ग्राहकों को बुलाया जाता था। एक घंटे के 1500 से 2000 रुपये तक लिए जाते थे। ग्राहक नितिन ने बताया कि उसने 1100 रुपये दिए थे। होटल मालिक और मैनेजर एक घंटे के लिए कमरे का चार्ज एक हजार रुपये वसूलते थे। उन्होंने बताया कि शास्त्रीनगर निवासी युवती के मोबाइल में अन्य युवतियों के अश्लील फोटो मिले हैं। यह युवती ग्राहकों को अन्य युवतियों के अश्लील फोटो भेजती थी। व्हाट्सएप कॉल पर ही डील होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाई प्रोफाइल छात्र भी
पुलिस का कहना है कि शहर के कई अन्य होटल रडार पर हैं। पूछताछ में सामने आया है कि दिन के अलावा रात में भी होटलों में देह व्यापार का धंधा चलता है। शिक्षण संस्थानों के हाईप्रोफाइल छात्र भी आते थे। होटल के रजिस्टर में पुलिस को कोई एंट्री नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed