फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sewer construction work hangs in Pithlokar after ruckus

पिठलोकर में बवाल के बाद नाला निर्माण कार्य लटका

Sun, 22 Nov 2020 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Sewer construction work hangs in Pithlokar after ruckus
पिठलोकर में बवाल के बाद नाला निर्माण कार्य लटका
विज्ञापन

सरधना। पिठलोकर गांव में तीन दिन पूर्व नाला निर्माण को लेकर हुए बवाल के बाद गांव में शनिवार को भी तनाव के बावजूद शांति बनी रही। गांव में पुलिस बल तैनात रहा। उधर, नाला निर्माण कार्य भी अभी अधर में है। पुलिस द्वारा इस मामले में 14 नामजद व करीब डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। आधा दर्जन बलवाइयों को गिरफ्तार कर अब तक जेल भेजा जा चुका है।

तहसील क्षेत्र के पिठलोकर गांव में नाला निर्माण को लेकर वर्तमान ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान पक्ष में कई साल से विवाद जारी है। यह विवाद बलवे के बाद भी खत्म नहीं हो सका। तीन दिन पूर्व एसडीएम अमित कुमार भारतीय की देखरेख में तहसील व ब्लॉक की टीम नाला निर्माण कराने पहुंची थी। पूर्व प्रधान फारूख पक्ष की ओर से मामला कोर्ट में विचाराधीन होने को लेकर नाला निर्माण का विरोध किया। जिसे लेकर पथराव और फायरिंग हो गई, जिसमें दर्जनभर लोग घायल हो गए थे। पुलिस व अधिकारियों ने पथराव के बीच से निकलकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद भारी पुलिस बल ने गांव में पहुंचकर आधा दर्जन बलवाइयों को गिरफ्तार कर लिया। जिनका शुक्रवार को चालान कर दिया गया। इस मामले में लेखपाल व ग्राम विकास अधिकारी की तहरीर पर 14 नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed