फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seventh day: Amir Azam from SP and Imran Elahi from BSP nominated

सातवां दिन : सपा से अमीर आजम व बसपा से इमरान इलाही ने नामांकन किया

Mon, 24 Apr 2023 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Seventh day: Amir Azam from SP and Imran Elahi from BSP nominated
मवाना। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के लिए सातवें दिन मवाना नगर पालिका तथा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 3 तथा सदस्य पद के लिए 55 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि अध्यक्ष के लिए मवाना से सपा, बसपा प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमें अध्यक्ष के लिए 18 तथा सदस्य के लिए 85 नामांकन पत्र जमा हुए।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक हुआ। नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए सपा से अमीर आजम, बसपा से इमरान इलाही तथा निर्दलीय सुनीत कुमार उर्फ कोकी व अफसरजहां ने नामांकन किया। वहीं, हस्तिनापुर नगर पंचायत से पूर्व चेयरमैन डाॅ. सुनीता रानी, बसपा से संतोष, परीक्षितगढ़ में बसपा से गुलबीर सिंह, निर्दलीय सविता, बहसूमा से निर्दलीय संतोष, विनोद, मोनू, शाहजहांपुर से हफीजुर्ररहमान निर्दलीय, फलावदा से विनोद निर्दलीय, बसपा से राजू, निर्दलीय मोहम्मद फुरकान, किठौर से निर्दलीय शमा परवीन ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया।
विज्ञापन

वहीं, मवाना नगर पालिका सदस्य के लिए वार्ड 1 से बसपा के हितेष, वार्ड 2 से निर्दलीय सलेकचंद, वार्ड 4 से निर्दलीय सुनीता व राजेंद्र, वार्ड 9 से निर्दलीय अतीक, रालोद से साजिद, वार्ड 11 से निर्दलीय सुशील, 12 से निर्दलीय शहनाज व रानी, 15 से निर्दलीय गुलशमा, 18 से निर्दलीय सरताज, 21 से अरसी निर्दलीय, 22 से एआईएमआईएम की वकीला, 23 से सपा रेशमा, बसपा से सनी, एआईएमआईएम जैनब, निर्दलीय संजीदा ने नामांकन किया। वहीं, नगर पंचायत में वार्ड सदस्य के लिए हस्तिनापुर से 19, परीक्षितगढ़ से 04, बहसूमा से 11, शाहजहांपुर से 4, फलावदा से 7, किठौर से 23 ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष सदस्य
मवाना नगर पालिका 02 15
हस्तिनापुर नगर पंचायत 00 04
बहसूमा नगर पंचायत 00 04
फलावदा नगर पंचायत 01 04
परीक्षितगढ नगर पंचायत 00 03
किठौर नगर पंचायत 00 23
शाहजहांपुर नगर पंचायत 00 02

अध्यक्ष पद के लिए 14 और सदस्य के लिए 44 फार्म जमा
सरधना। निकाय चुनाव के चलते नामांकन प्रक्रिया के सातवें दिन सरधना तहसील में फार्म जमा व बिकी का सिलसिला जारी रहा। नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद पर 14 व सभासद पद के लिए 44 फार्म जमा हुए। वहीं, नामांकन के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी गई।

तहसील सरधना में रविवार को सरधना नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र बिके। जबकि वार्ड सदस्यों के 16 आवेदन जमा किए गए। नगर निकाय चुनाव के लिए 24 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। रविवार को नगर पालिका सरधना, दौराला व खिवाई में अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया। जबकि सभी नामांकन स्थल पर अध्यक्ष पद के लिए 14 व सदस्यों के लिए 44 आवेदकों ने फार्म जमा किए। करनावल नगर पंचायत से उधम सिंह की पत्नी पुष्पा देवी, बसपा प्रत्याशी ऋषिपाल, हर्रा से मुजीब चौहान आदि ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान रिर्टनिंग आफिसर एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एसडीएम पंकज प्रकाशराठौर, तहसीलदार नटवर सिंह मौजूद रहे।

नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष सदस्य
सरधना नगर पालिका 00 04
जमा नामांकन 02 16
नगर पंचायत करनावल 04 04
नामांकन जमा 04 07
नगर पंचायत खिवाई 00 01
नामांकन जमा 00 09
नगर पंचायत हर्रा 01 05
नामांकन जमा 03 13
नगर पंचायत लावड़ 01 04
नामांकन जमा 05 10
नगर पंचायत दौराला 00 02
नामांकन जमा 00 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed