{"_id":"611d6b9e8ebc3e79db62baa5","slug":"seven-persons-are-injured-in-ghat-village-meerut-news-mrt5523907178","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय मे लगने वाली शिलापट पर नाम को लेकर दो पक्षो मे हुआ खूनी संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय मे लगने वाली शिलापट पर नाम को लेकर दो पक्षो मे हुआ खूनी संघर्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिलापट के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, सात लोग घायल
परतापुर (मेरठ)। घाट गांव में बुधवार देर शाम प्राथमिक विद्यालय में लगे शिलापट के विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें प्रधान पति, पूर्व प्रधान सहित सात लोग घायल हो गए। घटना का मुख्य कारण प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच चली आ रही रंजिश को माना जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार घाट गांव में संजय पूर्व प्रधान हैं और अनीता पत्नी प्रमोद मौजूदा प्रधान हैं। प्रधान पक्ष का आरोप है कि रंजिश के चलते पूर्व प्रधान ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय के पास बुलाया था। यहां कुछ कार्यों के नाम पर दो लाख रुपये देने की मांग की गई।
वहीं, पूर्व प्रधान पक्ष के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय में उनके समय काफी कार्य कराए गए। उनका शिलापट भी लगा हुआ है। आरोप है कि प्रधान पक्ष ने शिलापट को नुकसान पहुंचाया और पुराने कार्यों को अपनाने बताने की कोशिश की। इसे लेकर दोनो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
लाठी डंडे चलने से वर्तमान प्रधान पति प्रमोद, पूर्व प्रधान संजय, पप्पू उर्फ रिशीपाल, गौरव, अभिषेक और कपिल, रोहित और संजय घायल हो गए। पूर्व प्रधान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर परतापुर नजीर अली खां का कहना है कि आपसी रंजिश में घटना हुई है। जांच कराई जा रही है।