{"_id":"66d78208de545c8360006954","slug":"seven-hiv-positive-cases-found-meerut-news-c-30-1-sah1001-130615-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सात एचआईवी संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सात एचआईवी संक्रमित मिले
Wed, 04 Sep 2024 03:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांंच सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में अब तक सात एचआईवी संक्रमित मिले हैं, जिनमें छह संक्रमित नशा मुक्ति केंद्र के हैं। इन सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है।
नारी निकेतन, नशा मुक्ति केंद्र, बाल सुधार गृह, जिला कारागार में एचआईवी, टीबी, एसटीडी, हेपेटाइटिस बी व सी के मरीज खोजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य टीमें ने लोगों की टीबी जांच के लिए बलगम का नमूना लिया जा रहा है, जबकि एसटीडी, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी व सी के लिए खून आदि के नमूने लेकर जांच की जा रही है। 28 अगस्त से अब तक नशा मुक्ति केंद्र में छह व्यक्ति एचआईवी से ग्रसित मिले हैं, जबकि जिला कारागार में एक संदिग्ध बंदी एचआईवी पॉजिटिव पाया।
इनके अलावा हेपेटाइटिस बी व सी के भी मरीज मिले हैं। मंगलवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने टीम के साथ मिलकर नारी निकेतन, नशा मुक्ति केंद्र, जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस मौके पर जेल अधीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, जेलर प्रशांत उपाध्याय, जेल चिकित्साधिकारी डॉ. नासिर खान, वरिष्ठ लैब पर्यवेक्षक एमपी सिंह चावला, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।