फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven devotees injured in collision between bus and truck going to Haridwar

Meerut News: हरिद्वार जा रही बस और ट्रक की भिड़ंत में सात श्रद्धालु घायल

Sat, 16 Nov 2024 04:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Seven devotees injured in collision between bus and truck going to Haridwar
जानी खुर्द (मेरठ)। कांवड़ मार्ग पर जानी गंगनहर पुल के पास शुक्रवार की सुबह हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस और रोड़ी डस्ट से लदे ट्रक टकरा गई। दुर्घटना में सात श्रद्धालु घायल हो गए। घायल महिला की हालत नाजुक होने पर दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दिल्ली के दिलशाद गार्डन से बस में सवार होकर श्रद्धालु शुक्रवार सुबह 3:00 बजे गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे। जानी गंगनहर पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी बस और रोड़ी डस्ट से लदे ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बस में सवार लोग घायल हो गए और चीख पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और राहगीरों ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बस के शीशे तोड़कर श्रद्धालुओं को बाहर निकाला।
विज्ञापन

दुर्घटना में सीमा देवी पत्नी रविपाल निवासी ताहिरपुर, दिलशाद गार्डन दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, दुर्घटना में मामूली रूप से घायल स्वाति पत्नी मनोज दुबे, रेखा पत्नी मूलचंद, शैलेश मिश्रा पुत्र विनोद कुमार, बाला देवी पत्नी मूलचंद, सुनीता पत्नी अरुण, बस चालक गजेंद्र को जानी के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिनकी प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सीमा देवी को उपचार के लिए मेरठ स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से परिजन सीमा को उपचार के लिए दिल्ली ले गए।
विज्ञापन

परिजनों ने उपचार के लिए सीमा देवी को दिल्ली के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं दुर्घटना के बाद कांवड़ मार्ग पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को मार्ग से हटाकर यातायात सामान्य करवाया। पुलिस के अनुसार अभी किसी भी पक्ष ने दुर्घटना की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed