{"_id":"6a46ce9189f1f31cd20dcbc9","slug":"seven-coaching-institutes-sealed-operators-stage-protest-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1234070-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सात कोचिंग संस्थान सील, संचालकों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सात कोचिंग संस्थान सील, संचालकों का प्रदर्शन
Fri, 03 Jul 2026 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडा ने टीपी नगर और कंकरखेड़ा क्षेत्रों में की कार्रवाई, संचालकों ने टीम पर लगाया अभद्रता करने का आरोप
बिना मानचित्र स्वीकृति और मानकों का पालन किए बिना चल रहे थे : मेडा
तानाशाही अंदाज में कार्रवाई कर रहा मेडा : संचालक
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर में बिना मानचित्र स्वीकृति व निर्धारित मानकों का पालन किए बिना संचालित हो रहे सात कोचिंग संस्थानों को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने बृहस्पतिवार को सील कर दिया। मेडा प्रवर्तन टीम ने टीपीनगर और कंकरखेड़ा क्षेत्र में अभियान चलाकर यह कार्रवाई की है। मेडा की इस कार्रवाई का कोचिंग संचालकों ने मेडा दफ्तर पर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया।
टीपीनगर क्षेत्र में गगन विहार, रोहटा रोड स्थित कृष्णा क्लासेस, न्यू शालीमार गार्डन के गेट के पास चल रहे लक्ष्य कोचिंग सेंटर पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। कंकरखेड़ा क्षेत्र के संगम टावर, रोहटा रोड में संचालित गौरव क्लालेस, गुरुजी क्लासेस, पीसीएम बायो जोन क्लासेस, द कंसेप्ट इंस्टीट्यूट और ओम लाइब्रेरी को सील कर दिया। प्रवर्तन अधिकारी पवन कुमार शर्मा का कहना है कि शहर में व्यावसायिक गतिविधियां निर्धारित नियमों और स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप ही संचालित की जा सकती हैं। सीलिंग अभियान के दौरान जोनल अधिकारी जोन-ए, जोन-सी, उप-प्रभारी प्रवर्तन, प्रवर्तन दल और सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे हैं।
संचालकों ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष को दिया ज्ञापन
मेडा द्वारा सीलिंग कार्रवाई के विरोध में बृहस्पतिवार को कोचिंग संचालकों ने मेडा दफ्तर पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बिना नोटिस दिए सील की कार्रवाई की जा रही है। शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। बिना सूचना के सेंटर को सील करना गलत है। इस संबंध में कोचिंग संचालकों ने विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष संजय मीणा को ज्ञापन भी दिया।