फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Settlement in case of assault with weigh clerk

तौल लिपिक से मारपीट के मामले में समझौता

Sun, 27 Dec 2020 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Settlement in case of assault with weigh clerk
सरधना। ग्राम छुर स्थित दौराला शुगर मिल गन्ना क्रय केंद्र ई पर तैनात तौल लिपिक से शुक्रवार को मारपीट कर दी। इस पर तौल लिपिक ने आरोपी किसान के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी किसान को हिरासत में लिया है। इस मामले में शनिवार को दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन

कुशावली गांव निवासी प्रमोद कुमार छुर गांव स्थित दौराला शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र ई पर बतौर तौल लिपिक तैनात है। उसने बताया कि शुक्रवार को छुर गांव निवासी एक किसान पर्ची गन्ना तुलवाने आया था। उसका गन्ना साफ नहीं था। जिस पर उसने किसान से साफ गन्ना लाने के लिए कहा। इस पर किसान ने मारपीट कर दी। जिसको लेकर वहां पर हंगामा हो गया और तौल बंद कर दी। इसकी जानकारी चीनी मिल के अधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने आरोपी किसान के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद तौल लिपिक प्रमोद कुमार ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस ने आरोपी किसान को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

उधर, भाकियू के जिला महासचिव विनेश प्रधान छुर, पूर्व ग्राम प्रधान सिकंदर सिंह व प्रधान पति बिशन सिंह थाने पहुंचे। वहीं, चीनी मिल की तरफ से गन्ना प्रबंधक जेपी तोमर भी थाने पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों में घंटों चली वार्ता के बाद समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिये किसान को बिना कार्रवाई किए थाने से छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कुछ किसान साफ गन्ना नहीं लाते हैं। इसको लेकर तौल लिपिक से कहासुनी हो जाती है। किसानों को चाहिए कि वे सहयोग करें। तौल लिपिक प्रमोद कुमार से आरोपी किसान द्वारा माफी मांगने पर मामला निपट गया।-जेपी तोमर, गन्ना प्रबंधक, दौराला
किसान व तौल लिपिक बीच शुक्रवार को विवाद हो गया था। थाने में दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराकर मामला निपटा दिया है।-विनेश कुमार, जिला महासचिव, भाकियू मेरठ

तौल लिपिक व किसान के बीच मारपीट का मामला थाने आया था। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद आरोपी किसान को छोड़ दिया है।-ब्रिजेश सिंह थानाध्यक्ष सरधना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed