{"_id":"5daf65628ebc3e013371dfe6","slug":"settle-pending-loans-before-deepawali-isha-duhan-meerut-news-mrt44999535","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली से पूर्व लंबित लोन निपटाएं: ईशा दुहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली से पूर्व लंबित लोन निपटाएं: ईशा दुहन
विज्ञापन

मेरठ। बचत भवन में बैंकों की विशेष जिला समन्वय समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने दीपावली से पहले सभी बैंकों से पर्सनल लोन के लंबित प्रकरणाें का निस्तारण करने को कहा। साथ ही एटीएम में स्थापित सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में रखने के निर्देश दिए।
एसबीआई की दौराला ब्रांच द्वारा स्वयं सहायता समूह के लोन प्रकरण को एक साल से निस्तारित न करने पर नाराजगी व्यक्त की। लीड बैंक मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि सभी ब्लाकों में आधार पंजीकरण के लिए ब्लॉक रिसोर्स सेंटर स्थापित किए गए हैं। बैंकों में 36 आधार पंजीयन केंद्र बनाए गए हैं। गत एक माह में बैंकों द्वारा 13516 आधार कार्ड का पंजीकरण किया गया। प्रधानमंत्री रोजगार योजना, केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के लिए आवेदन करने पर आवेदनकर्ता को ऋ ण का वितरण त्वरित गति से करने के निर्देष बैंकों को दिए गए हैं। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग वीके कौशल, नाबार्ड के मैनेजर सहित अन्य बैंकों से आए प्रबंधक व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।