फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   server thap sharab ki dukan ka avantan sthagit

सर्वर ठप, शराब की दुकानों का आवंटन स्थगित  

Fri, 09 Mar 2018 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 09 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
server thap sharab ki  dukan ka avantan sthagit
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 शराब की दुकानों का ई-लॉटरी प्रक्रिया से आवंटन करने की तैयारियां सर्वर ठप होने से धरी रह गईं।  देर रात तक सर्वर चालू न होने से कलक्ट्रेट में तमाम आवेदक आवंटन प्रक्रिया में गड़बड़ी का संदेह जताते हुए वापस लौट गए। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि पूरे प्रदेश में एक साथ सभी जनपदों में आवंटन प्रक्रिया लागू होने के कारण सर्वर ठप हुआ है, जिस कारण पूरी व्यवस्था बिगड़ गयी। 
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद आबकारी नीति में बदलाव किया गया था। जिसके तहत इस बार सिंडिकेट को दुकान आवंटन के बजाय आम जनता को ई-लाटरी के माध्यम से दुकानें आवंटित करने की योजना थी। इसके लिए आवेदन भी ऑनलाइन भरे गए थे। मेरठ में शराब की 383 दुकानों के लिए करीब चार हजार आवेदन आए थे। जिनका ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटन होना था। 
विज्ञापन

सुबह से हो गई रात, नहीं चला सर्वर
ई-लॉटरी के माध्यम से दुकान आवंटन की प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने कलक्ट्रेट में बचत भवन के सामने बड़ा पंडाल लगाकर उसमें एलईडी स्क्रीन लगायी थी। सुबह 9 बजे से ही आवेदक पंडाल में पहुंचना शुरू हो गए थे। इसमें सबसे पहले देशी, फिर  मॉडल शॉप, बीयर और सबसे अंत में अंग्रेजी शराब की दुकानों का आवंटन होना था। लेकिन सुबह से ही सर्वर ठप हो गया। आवंटन प्रक्रिया के नोडल अधिकारी वरिष्ठ आईएएस कुमार अरविंद सिंह देव कलक्ट्रेट पहुंचे। लेकिन सर्वर न चलने से वह भी सर्किट हाउस चले गए। रात 10 बजे तक भी सर्वर चालू न होने से एक भी दुकान की आवंटन प्रक्रिया नहीं हो पायी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साठगांठ के संदेह के लगे आरोप 
सुबह से देर रात तक सर्वर ठप होने से परेशान आवेदक साठगांठ के आरोप लगाते नजर आए। आवेदकों में चर्चा रही कि आबकारी नीति तो बदल दी गयी। लेकिन शराब सिंडिकेट के दबाव में इसमें खेल हो रहा है। वहीं, कुछ लोगों ने आशंका जतायी कि इस विवादित प्रक्रिया के कोर्ट जाने से सिंडिकेट को ही लाभ मिलेगा। क्योंकि यदि यह प्रक्रिया अटकती है तो शराब की बिक्री जारी रहेगी और पुराना सिंडिकेट अपना कोटा मनमर्जी से बेचते हुए समाप्त करने में कामयाब होगा।

देर रात आवंटन प्रक्रिया स्थगित
रात 10 बजे के बाद जिला प्रशासन की तरफ से मौके पर बैठे आवेदकों को बताया गया कि आज की ई-लॉटरी की प्रक्रिया अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गयी है। शासन से दोबारा कार्यक्रम आने पर सूचित कर दिया जाएगा। इसके बाद सुबह से रात तक बैठे परेशान आवेदक आक्रोशित होकर लौट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed