फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Separate electricity substation to be built in Hastinapur; land identified.

Meerut News: हस्तिनापुर में बनेगा अलग विद्युत उपकेंद्र, जमीन की चिह्नित

Thu, 03 Sep 2026 06:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
Separate electricity substation to be built in Hastinapur; land identified.
हस्तिनापुर में नए बिजली घर के लिए जमीन चिन्हित करते विद्युत विभाग की तकनीकी टीम स्रोत संवाद
- कस्बे को जल्द मिलेगी अघोषित बिजली कटौती से राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे के लोगों को जल्द ही अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। कस्बे के लिए अलग विद्युत उपकेंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों की टीम ने हस्तिनापुर पहुंचकर उपकेंद्र के लिए जमीन का निरीक्षण कर चिह्नित किया।
नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक पिछले करीब दो वर्षों से हस्तिनापुर कस्बे के लिए अलग विद्युत उपकेंद्र बनाए जाने की मांग कर रही थीं। इसके लिए उन्होंने ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से पत्राचार भी किया था। अब शासन स्तर से कस्बे के लिए अलग विद्युत उपकेंद्र बनाने का आदेश निगम को प्राप्त हुआ है। आदेश के बाद बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के एसडीओ संजय कुमार, जेई अमित कुमार समेत विभागीय टीम विद्युत उपखंड केंद्र हस्तिनापुर पहुंची। अधिकारियों ने जेई सतवीर सिंह से मुलाकात कर प्रस्तावित उपकेंद्र के लिए स्थान की जानकारी ली। टीम ने उपखंड केंद्र के पास खाली पड़ी जमीन का निरीक्षण करने के बाद उसे उपकेंद्र के लिए चिह्नित कर लिया।
विज्ञापन

जेई सतबीर सिंह ने बताया कि चिह्नित जमीन का प्रस्ताव तैयार कर निगम को भेजा जाएगा। इसके बाद जमीन विद्युत निगम के नाम हैंडओवर कराने की प्रक्रिया शुरू होगी। नगर पंचायत की ओर से जमीन हैंडओवर होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान....
हस्तिनापुर कस्बे के लिए 2/5 मेगा वोल्ट एम्पियर (एमवीए) क्षमता का अलग विद्युत उपकेंद्र बनाया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद कस्बे की विद्युत आपूर्ति अलग उपकेंद्र से होने लगेगी। इससे मौजूदा व्यवस्था पर लोड कम होने के साथ ही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या में सुधार होने की उम्मीद है। -सुधा खटीक, चेयरपर्सन

हस्तिनापुर में नए बिजली घर के लिए जमीन चिन्हित करते विद्युत विभाग की तकनीकी टीम स्रोत संवाद

हस्तिनापुर में नए बिजली घर के लिए जमीन चिन्हित करते विद्युत विभाग की तकनीकी टीम स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed