फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sent a message to improve the environment by planting saplings.

Meerut News: पौधे लगाकर दिया पर्यावरण को बेहतर बनाने का संदेश

Mon, 13 Jul 2026 09:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 13 Jul 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Sent a message to improve the environment by planting saplings.
माछरा/मुंडाली। ग्राम कैलीरामपुर में वृहद पौधारोपण अभियान के तहत पौधे रोपे गए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ग्रामीणों से इन पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सुंदरीकरण का विधिवत उद्घाटन किया गया
विज्ञापन

डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सुंदरीकरण कार्य का शुभारंभ भाजपा एमएलसी अश्वनी त्यागी ने किया। इसके बाद गांव में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्व किठौर मंडल अध्यक्ष अनिल प्रधान और संचालन अमित त्यागी द्वारा किया गया। ग्रामीणों को ब्लॉक के अधिकारी एडीओ पंचायत विक्रांत त्यागी, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान योगेश त्यागी पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा, राजीव कुमार, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज माछरा में कॉलेज प्रबंध समिति सचिव अमित त्यागी द्वारा कॉलेज के आचार्यों के साथ मिलकर पौधारोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed