{"_id":"5a1fd5b34f1c1bc9678befd4","slug":"sensational-disclosure-sister-was-murdered-in-connection-with-illegal-relations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज खुलासा : अवैध संबंधों के शक में कर दिया था बहन का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनीखेज खुलासा : अवैध संबंधों के शक में कर दिया था बहन का कत्ल
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 30 Nov 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के एक गांव में दो माह पहले हुई महिला की हत्या का बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रेसवार्ता कर सनसनीखेज खुलासा किया। जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों के शक में सगे भाई ने बहन का कत्ल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन
पढ़ें : फौजी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी को मार डाला, मम्मी-मम्मी चिल्लाए बच्चे
विज्ञापन
मुंडाली क्षेत्र के लोटी गांव में दो माह एक महिला की हत्या हुई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी भाई को गिरफ्तार करते हुए हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में एसपी देहात राजेश कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 2 अक्टूबर को लौटी गांव में साइबा गायब हो गई थी, मायके से महिला के गायब होने पर भाई ने मुंडाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। घटना के अगले दिन महिला का खेत में शव पड़ा मिला था। मायके पक्ष ने पहले गुमराह करने के लिए ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में पता चला कि महिला की हत्या उसके सगे भाई ने की है। पुलिस ने मृतक महिला के भाई राखिब निवासी सोफियाबाद लौटी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में दूसरा भाई शाकिर और उसका चाचा कलवा अभी फरार है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/