फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Senior campaigner Radheshyam was a skilled organisation architect

Meerut News: कुशल संगठन शिल्पी थे वरिष्ठ प्रचारक राधेश्याम

Wed, 08 Oct 2025 07:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Senior campaigner Radheshyam was a skilled organisation architect
सुनील कैथवास.... शंकर आश्रम में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक राधेश्याम को श्रद्धांजलि दी गई
शंकर आश्रम में वरिष्ठ प्रचारक राधेश्याम की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शिवाजी रोड स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय शंकर आश्रम में बुधवार को वरिष्ठ प्रचारक राधेश्याम की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान आरएसएस पदाधिकारियों व भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि राधेश्याम एक कुशल संगठन शिल्पी थे।

वक्ताओं ने कहा कि उनका जन्म चार अगस्त 1949 को हाथरस में हुआ था। 1961 में वे संघ के स्वयसेवक बने। राधेश्याम ने 1962 प्राथमिक शिक्षा वर्ग तथा 1971 में नागपुर से संघ शिक्षा वर्ग तृतीय वर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त किया। 1972 में संघ के पूर्णकालिक प्रचारक बने। 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री और फिर 1989 में पूरे उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री बनाए गए। उन्होंने कई पुस्तकों का लेखन एवं संकलन किया। वरिष्ठ प्रचारक धर्मवीर, वीरेंद्र, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र ने अपने संस्करण साझा किए। इस अवसर पर संघ के क्षेत्र संघचालक सूर्यप्रकाश टोंक, अखिल भारतीय कार्यकारणी सदस्य डॉ. दर्शनलाल अरोड़ा, विभाग संघचालक जतन स्वरूप, प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेंद्र सिंह, विमल शर्मा, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, अरुण वशिष्ठ, नरेश गुर्जर, रविंद्र भड़ाना आदि मौजूद रहे।

सुनील कैथवास.... शंकर आश्रम में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक राधेश्याम को श्रद्धांजलि दी गई

सुनील कैथवास.... शंकर आश्रम में आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक राधेश्याम को श्रद्धांजलि दी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed