फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   send samples of 43 for test

43 जमातियों के नमूने जांच के लिए भेजे

Sat, 04 Apr 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
send samples of 43 for test
मवाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने असम, झारखंड एवं फरीदाबाद के 43 जमातियों की जांच के लिए नमूने लिये। ये सभी जमाती निजामुद्दीन मरकज से 13 मार्च को यहां आए थे। वहीं, समाचार लिखे जाने तक विदेशी जमातियों की जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी थी।
विज्ञापन

खुफिया विभाग की टीम ने बीते रविवार को आला अधिकारियों को मवाना की बिलाल मस्जिद में विदेशी जमातियों के रुके होने की जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस और सीएचसी की टीम ने मस्जिद में छापा मारकर सूडान, अफ्रीका तथा केन्या के दस जमातियों तथा तीन दुभाषियों को पकड़ा था। जिनको एएस इंटर कॉलेज में क्वारंटाइन किया हुआ है। जिनके बृहस्पतिवार को नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। हालांकि समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं आई थी। वहीं, 31 मार्च को पुलिस ने नगर की तीन मस्जिदों में से 43 विभिन्न प्रदेशों के जमातियों को पकड़ा था। जिसमें से असम के 14, झारखंड के 20, फरीदाबाद के 9 हैं। इन सभी को एएसपीजी कॉलेज में क्वारंटीन किया हुआ है। आज सीएचसी की टीम ने महाविद्यालय पहुंचकर सभी 43 के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। वहीं, असम निवासी साहब अली ने बताया कि पूरी जमात दस से 13 मार्च तक मरकज में रुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed