फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   send home after completed the quranatine people return from haryana

हरियाणा से लौटे लोग क्वारंटीन पूरा होने पर घर भेजे

Sun, 03 May 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
send home after completed the quranatine people return from haryana
मवाना। हरियाणा से लौटे लोगों का क्वारंटीन पूरा हो जाने के बाद उनको घर भेज दिया गया। वहीं स्थानीय 11 लोगों जो क्वारंटीन हैं। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान उनका तापमान अधिक मिलने पर उनको लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीती 25 अप्रैल को हरियाणा से लौटे फलावदा निवासी जुनैद, जैनुल अंसारी, ललियाना निवासी शाहनवाज, नाजिम अली, वसीम, जयसिंहपुर निवासी नितिन, रामराज निवासी प्रवीण, नंगली गजरौली निवासी योगेंद्र सिंह व भूपेंद्र कुमार लौटकर मवाना आए थे। जिनको लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया था। शासन से आदेश प्राप्त हो जाने के बाद इन्हें घर भेज दिया गया। वहीं, एलआईयू की रिपोर्ट पर 28 अप्रैल को देर रात 12 लोगों को क्वारंटीन किया था। जिसमें से 11 एएसपीजी कॉलेज में तथा एक को उनके घर पर ही क्वारंटीन किया था। इनके सैंपल लेकर जांच कराए जाने पर इनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि इनकी थर्मल स्क्रीनिंग किए जाने पर इनका तापमान निर्धारित से अधिक मिलने पर इन्हें एएसपीजी कॉलेज से निकालकर लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में स्थानातंरित कर क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed