फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sena high alert

सेना की मेरठ यूनिटें हाई अलर्ट पर, मूवमेंट के लिए तैयार

Fri, 30 Sep 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Fri, 30 Sep 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
sena high alert
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जल, थल और वायु सेना के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बदले पाकिस्तान भी कुछ न कुछ करने की कोशिश करेगा। हर स्थिति का सामने करने के लिए सशस्त्र सेनाओं को हाई अलर्ट किया गया है। मेरठ में तैनात दो लड़ाकू यूनिट 9 डिविजन और 22 डिविजन भी हाई अलर्ट पर हैं। दोनों यूनिटों को मूवमेंट के लिए तैयार रहने को कहा गया है। सेना ने कैंट क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जब कभी भी वॉर हुई सेना की 9 डिविजन और 22 डिविजन ने मोर्चा संभाला है। दुश्मनों के दांत खट्टे किए हैं। ये दोनों इंफेंट्री (लड़ाकू) यूनिटें हैं। जंग के मैदान में मोर्चा संभालती हैं। पाकिस्तान के साथ सीमा पर टेंशन बढ़ते ही और हमले का जवाब देने के लिए दोनों यूनिटों को मूवमेंट के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

यूनिटें तैयारी के साथ आदेश के इंतजार में हैं। यूनिटों के आला अधिकारियों ने हाई अलर्ट का मैसेज जांबाजों को दे दिया है। तीनों सेनाओं के प्रमुखों की ओर से हाई अलर्ट किया गया है। सेना के लिहाज से मेरठ महत्वपूर्ण है। सेना ने निगरानी बढ़ा दी है। औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सबकी छुट्टी कैंसिल कर दी गई है। उधर, जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान कुछ न कुछ गड़बड़ करने की कोशिश करेगा। इसलिए हाई अलर्ट किया गया है। आतंकवादी घटना का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना ने दिन में बरती चौकसी
सर्जिकल स्ट्राइक की सूचना आने के बाद सेना ने अपने यूनिटों के आसपास दिन में चौकसी बढ़ाई। सेना के जवान कई जगह पर गश्त करते नजर आए। माल रोड पर चौकसी नजर आई। अपने महत्वपूर्ण ठिकानों के पास कुछ देर के लिए अतिरिक्त चौकसी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed