फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Self employment will be speed from National agricultural development scheme after Project pass

किसानों, महिलाओं और युवाओं की स्वरोजगार से राह होगी आसान, खास जानकारी के लिए पढ़ें ये खबर

Fri, 12 Jul 2019 01:21 PM IST
कपिल kapil मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ
मोहित कुमार, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 12 Jul 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
Self employment will be speed from National agricultural development scheme after Project pass
डीन ऐजी प्रो. शमशेर - फोटो : अमर उजाला

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि में पढ़ाई के साथ अब पोहा, दलिया, कैचअप, जैम, जैली आदि भी तैयार किए जाएंगे। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए किसानों, महिलाओं और युवाओं को इसका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। विवि के इस प्रोजेक्ट के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत शासन ने 25 करोड़ 5 लाख 20 हजार रुपये का प्रोजेक्ट स्वीकृत किया है। 

विज्ञापन


प्रोजेक्ट पर डीन ऐजी प्रो. शमशेर और एसोसिएट प्रो. सुरेंद्र चंद्र के निर्देशन में काम किया जा रहा है। फूड प्रोसेसिंग केा बढ़ावा देने के लिए विवि में एग्रो प्रोसेसिंग सेंटर की भी स्थापना की जाएगी। यहां पर किसानों, महिलाओं और युवाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा। किसान विवि से प्रशिक्षण लेकर अपने उत्पाद तैयार कर उनकी प्रोसेसिंग और पैकिंग कर बाजार में बेच सकते हैं। प्रोजेक्ट के माध्यम से विवि में जैम, जैली, कैचअप तैयार किया जाएगा। सब्जी, फल, दाल, चावल, सीड्स आदि की प्रोसेसिंग की जाएगी। पैकिंग के बाद एग्रो प्रोसेसिंग सेंटर से उत्पाद की बिक्री की जाएगी। प्रशिक्षण के माध्यम से इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन


बीटेक फूड टेक्नोलॉजी के छात्र करेंगे काम 
डीन ऐजी प्रो. शमशेर ने बताया कि विवि में पहली बार बीटेक फूड टेक्नोलॉजी का कोर्स शुरू किया जा रहा है। कॉलेज ऑफ पोस्ट हार्वेस्टिंग में इस कोर्स को शुरू कर फूड टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में पहली बार बीटेक फूड टेक्नोलॉजी के स्टूडेंट भी काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से स्वीकृत हो गया प्रोजेक्ट
शासन से प्रोजेक्ट स्वीकृत हो गया है। इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। पश्चिमी यूपी के किसानों, छात्रों और युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। पढ़ाई के साथ स्वरोजगार को भी बढ़ावा दिया जाएगा। - डॉ. सुरेंद्र चंद्र, प्रोजेक्ट इंचार्ज

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed