{"_id":"69f5ec89b8baeec873083761","slug":"self-defense-training-concludes-certificates-distributed-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112236-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन, प्रमाणपत्र वितरित किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आत्मरक्षा प्रशिक्षण का समापन, प्रमाणपत्र वितरित किए
Sat, 02 May 2026 05:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 02 May 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में नॉर्थ इंडिया सेल्फ डिफेंस फेडरेशन द्वारा आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर एक हजार छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि पालिका चेयरमैन व प्रबंध समिति अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक एवं विशिष्ट अतिथि प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी रहे। प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह के निर्देशन में आयोजित समारोह में अतिथियों ने आत्मरक्षा प्रशिक्षण को वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता बताया। अखिल कुमार कौशिक ने कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा केवल एक कौशल नहीं, बल्कि प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिए सुरक्षा कवच है। पवन कुमार रस्तोगी ने कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं और उन्हें विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने योग्य बनाते हैं। नॉर्थ इंडिया सेल्फ डिफेंस फेडरेशन के निदेशक दुष्यंत त्यागी एवं डायरेक्टर पायल के नेतृत्व में संस्था की प्रशिक्षक टीम आदित्य, सलोनी श्रीवास्तव, नेहा, सौम्या एवं मोनिका द्वारा छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए और आत्मरक्षा तकनीकों का विशेष प्रदर्शन भी किया गया।