फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   self defence traning

छात्राओं ने सीखा सेल्फ डिफेंस

Thu, 11 Jul 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
self defence traning
वर्धमान एकेडमी में अमर उजाला अपराजिता बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान में छात्राओं को मार्शल आर?
मेरठ। बेटियां सहें नहीं, खुलकर अपनी बात रखें। आपकी दादी, मम्मी, बुआ जब स्कूल जाती थीं तब वक्त कुछ और था। समाज में जागरूकता की कमी थी। आज समाज जागरूक है। लोग बेटियों को बेटों के बराबर समझने लगे हैं। इसलिए चुप्पी तोड़ें खुलकर बोलें। आपके या आपकी किसी सहेली के साथ कोई छेड़छाड़ हो तो शिकायत तुरंत 100 नंबर या 1090 पर करें। छात्राओं को सुरक्षित रहने ये टिप्स पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को दिए।
विज्ञापन

बुधवार को शहर के कई स्कूलों में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ। पुलिस, प्रशासन व अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत विद्यालयों में जागरूकता कार्यशाला कवच का आयोजन हुआ। छात्राओं को 1090 वुमन हेल्पलाइन, डायल 100, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181, आशा ज्योति केंद्र की जानकारी दी गई। उप्र शोतोकाई संघ के शिहान सिराज अहमद व नीलम की टीम ने विभिन्न स्कूलों में बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के टिप्स सिखाए। बालिकाओं को बताया किस प्रकार रोजमर्रा की चीजों से अपना बचाव कर सकती हैं। सिराज, अर्पित, सौरभ, सारिका, सपना, दिव्या सहित अन्य ने सहयोग दिया। अभियान में यह भी तय हुआ कि स्कूलों में शिकायत पेटिकाएं लगवाई जाएं, जिसे हर तीन दिन में एंटी रोमियो स्क्वॉयड की टीम आकर खोले।
विज्ञापन

1090 पर गुप्त रखी जाएगी पहचान
वर्धमान एकेडमी रेलवे रोड में एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 1090 हेल्पलाइन पर शिकायत करें, आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। जब तक आप नहीं चाहेंगे नाम कहीं नहीं बताया जाएगा। इसका प्रयोग जब भी मुसीबत में फंसे जरूर करें। स्कूल अध्यक्ष नवीन कुमार जैन, जेडी जैन, विनय जैन, गुलशन राय, प्रशांत, संजोग व प्रीति आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

याद रखें सुरक्षा के ये पांच मूल मंत्र
पुलिस मॉडर्न स्कूल रुड़की रोड में एसपी देहात अविनाश पांडे ने छात्राओं को संबोधित किया। छात्राओं को साइबर बुलिंग से कैसे बचें इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा चुप्पी तोड़ें खुलकर बोलें। आपका डर ही आपकी असुरक्षा का बड़ा कारण है। डर का सामना चिल्लाकर और आत्मविश्वास से करें। समाज में कोई भी व्यक्ति निशुल्क आपको कुछ नहीं देता। जो व्यवहार आप स्वयं के लिए चाहतें हैं उसे दूसरों से करें। छात्राओं से कहा जब भी परेशानी हो थाना नहीं जाना चाहते तो हेल्पलाइन की सहायता ले सकते हैं। जनहित फाउंडेशन से निदेशिका अनीता राणा ने भी 1098 के बारे में बताया। प्रिंसिपल स्वाति मुंशी ने सभी का आभार दिया। मल्हू सिंह इंटर कॉलेज की छात्राओें ने नाटिका का मंचन किया। प्रिंसिपल डॉ. नीरा तोमर मौजूद रहीं।
फोटो या म्यूजिक एप भी हमारी सूचनाएं लीक कर सकता है यह मुझे नहीं पता था, लेकिन आज कार्यशाला में पता चला कि ये एप कितने घातक हैं। - दीक्षा
हेल्पलाइन पर हम सिर्फ अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों के साथ हो रहे अपराध की भी शिकायत कर सकते हैं। आज पता चला कि हमारी पहचान भी गुप्त रखी जाती है। - दिशा
अगर किसी बच्चे के साथ कोई अपराध हो रहा है तो कोई भी आम आदमी उसकी शिकायत 1098 पर कर सकता है यह मुझे आज पता चला। - खुशी
अक्सर हम लोग डर के कारण अपनी बात किसी को नहीं बताते, लेकिन आज पता चला कि हमारा ये डर हमारे लिए कितनी बड़ी मुश्किल पैदा कर सकता है। - मेघा
कार्यशाला में हमें कई सारी जरूरी हेल्पलाइन के अलावा गुड टच, बैड टच और सेल्फ डिफेंस की जानकारी दी गई, जो बहुत उपयोगी है। - रूपम
कार्यशाला में हमें पता चला कि कैसे अपने पिन, हेयरपिन, नाखून, कॉपी, रजिस्टर, दुपट्टे से भी हम सेल्फ डिफेंस कर सकते हैं ये सीखकर बहुत अच्छा लगा। - अनुष्का
सेल्फ डिफेंस के तरीके सीखे
जीवन ज्योति शिक्षा सदन में संकल्प संस्था व अमर उजाला की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेल्फ डिफेंस के तरीके भी सिखाए गए। प्रशिक्षक सिद्धांत सिंह व विनीता शर्मा ने छात्राओं को छेड़छाड़ के समय खुद को बचाने के तरीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पैन, रफशीट, रुमाल, बैग, आईकार्ड दुपट्टा आदि को हथियार बनाकर युवक पर प्रहार किया जा सकता है। संकल्प एनजीओ अध्यक्ष अतुल शर्मा ने स्कूल में किशोरी समूह का गठन किया। प्रधानाचार्य से स्कूल में शिकायत पेटिका लगवाने का अनुरोध किया। एसआई अर्चना चौधरी ने कहा कि छात्राओं द्वारा दर्ज की गई शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। महिला व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार, ममता चौधरी, सावित्री, विपिन कुमार, ज्योति गुप्ता, गीता, अमिता, निधि, पूनम, रेनू शर्मा मौजूद रहीं।

शहर में थानावार चला सुरक्षा अभियान
सदर में नवज्योति वेलफेयर सोसाइटी की संगीता श्रीवास्तव व अमर उजाला ने मिलकर दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज में अभियान चलाया गया। उपनिरीक्षक थाना सदर बाजार निखिलेश रस्तोगी ने संबोधित किया। प्रधानाचार्य दीप्ति राघव, यास्मीन अनवर, विनय, पंकज ने सहयोग दिया। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल भी थानाध्यक्ष सदर विजय गुप्ता ने संबोधित किया। प्रिंसिपल एनपी सिंह व स्टाफ ने सहयोग दिया। कंकरखेड़ा के सरस्वती शिशु मंदिर में सारथी संस्था व अमर उजाला की ओर से अभियान चलाया गया। अध्यक्ष कल्पना पांडे, चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने छात्राओं को जागरूक किया। कनोहर लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज साकेत में अभिलाषा फाउंडेशन की ओर से अभियान चलाया गया। अध्यक्ष ममता गर्ग के साथ टीम मौजूद रही। महावीर एजुकेशनल पार्क में क्षेत्राधिकारी सरधना पंकज कुमार सिंह व थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने अभियान चलाया। बीडीएस स्कूल में भी पुलिस अधिकारी प्रशांत कुमार मिश्रा, संजय कुमार ने छात्राओं को संबोधित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed