फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Selection of Rishant and Anshika in UP Senior Basketball Team

Meerut News: रीशांत और अंशिका का यूपी सीनियर बास्केटबाल टीम में चयन

Fri, 02 Jan 2026 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
Selection of Rishant and Anshika in UP Senior Basketball Team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। चेन्नई में चार जनवरी से होने वाली सीनियर नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए मेरठ के रीशांत और अंशिका का चयन उत्तर प्रदेश की बास्केटबाल टीम में किया गया है। बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है।
बता दें कि दिसंबर में उत्तर प्रदेश सीनियर राज्य चैंपियनशिप में कुल 18 पुरुष और 18 महिला बास्केटबाल खिलाड़ियों का चयन उत्तर प्रदेश टीम शिविर के लिए किया गया था। बृहस्पतिवार को गाजियाबाद में सीनियर नेशनल बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए टीम की घोषणा की गई। रीशांत का चयन पुरुष टीम में और अंशिका शर्मा का चयन महिला टीम में किया गया।
विज्ञापन

रीशांत मेरठ पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र हैं और अंशिका शर्मा शास्त्रीनगर स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स की छात्रा है। जिला बास्केटबाल एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष सौरभ जैन और सचिव मिर्जा बैग, जिला बास्केटबाल एसोसिएशन मेरठ के उपाध्यक्ष और मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप के डायरेक्टर विक्रम शास्त्री ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed