फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Selection of divisional team for state level judo competition

Meerut News: प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के लिए मंडल टीम का चयन

Mon, 23 Feb 2026 07:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 07:14 PM IST
विज्ञापन
Selection of divisional team for state level judo competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 फरवरी तक लखनऊ में होगा। इसमें मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। इसके लिए सोमवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मेरठ मंडल के ट्रायल हुए। इसमें बालक और बालिका दोनों वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद मंडल की टीम का चयन किया गया।
ट्रायल में मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर और हापुड़ के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल के बाद बालक वर्ग में 30 किलोग्राम वर्ग में बुलंदशहर के सागर, 35 किलोग्राम में लक्षित यादव का चयन किया गया। 40 किलोग्राम वर्ग में मेरठ के शाभित, 55 किलोग्राम वर्ग में शुभ गर्ग, 60 किलोग्राम में नवाजिश का चयन किया गया। 45 किलोग्राम में हापुड़ के भास्कर, 50 किलोग्राम वर्ग में केशव, 66 किलोग्राम वर्ग में लक्ष्य त्यागी का चयन हुआ। 66 किलोग्राम प्लस में गौतमबुद्धनगर के शौर्य का चयन किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा बालिका वर्ग में 28 किलोग्राम वर्ग में हापुड़ से अंशिका यादव, 32 किलोग्राम में यशी, 52 किलोग्राम में नव्या, 36 किलोग्राम में नव्या, 40 किलोग्राम वर्ग में मेरठ की अराध्या, 44 किलोग्राम वर्ग में मेरठ की भूमि और 48 किलोग्राम में भक्ति का चयन किया गया। 57 किलोग्राम वर्ग में गाजियाबाद की अंशिका राय, 70 किलोग्राम में मेरठ की अराध्या का चयन किया गया। टीम मैनेजर कोच अंशु दलाल को बनाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने दोनों वर्ग की टीम को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed