{"_id":"57869e324f1c1b081b13ed20","slug":"sehat-sudharega","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत सुधारेगी सोयाबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत सुधारेगी सोयाबीन
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Thu, 14 Jul 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थकान, तनाव और गिरती सेहत से बचने के लिए खाने में सोयाबीन का चलन तेजी से बढ़ा है। इतालियन खाने में अधिकता से इस्तेमाल होने वाला सोयाबीन अब शहरवासियों की पसंद बन रहा है। शहर में कई स्थानों पर सोया चाट कॉर्नर आपको नजर आएंगे। शादी समारोह और दावतों में सोयाचाप, सोयाकरी, फ्र ाई सोया का चलन बढ़ा है। स्ट्रीट फूड सेंटर्स पर भी लोग सोया से बने व्यंजनों को खाना पसंद कर रहे हैं। नॉनवेज के बाद अब सोया प्रोडक्ट डेयरी प्रोडक्ट के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल हो रहे हैं। अच्छी न्यूट्रीशन वैल्यू के कारण शाकाहारी परिवाराें में भी इसे पसंद किया जा रहा है। घरों में सोया बढ़ी, सोया दूध, टोफू और सोया चाप का प्रयोग आसानी से होने लगा है। सोयाबीन से बने व्यंजनों के बढ़ते चलन और सोया के फायदों पर नजर डालती स्टोरी।
डेयरी प्रोडक्ट के साथ ले रहे सोया प्रोडक्ट
डेयरियों पर दूध, दही, घी, तेल और पनीर के साथ सोया के बने प्रोडक्ट मशहूर हो रहे हैं। लोग परिवार सहित सोयाबीन के बने प्रोडक्ट को खाना पसंद कर रहे हैं। शहर मेें शास्त्रीनगर, आबूलेन और साकेत में वे प्वाइंट्स हैं जहां आपको सोया उत्पाद आसानी से मिलेंगे। डेयरियों व दुकानों पर भी सोया के बने प्रोडक्ट काफी बिक रहे हैं।
नॉनवेज का अच्छा विकल्प
शुद्ध शाकाहारी लोगों को नॉनवेज की तरह न्यूट्रीएंट डाइट देने का काम सोयाबीन कर रहा है। लोगों के बीच सोया पदार्थों के प्रचलित होने का बड़ा कारण इसका स्वाद है। खाने में यह नॉनवेज का अनुभव कराता है, इसीलिए नॉनवेज खाने वाले लोग इसे स्वाद से खाते हैं। वहीं शाकाहारी लोग नॉनवेज से बचने और सेहत के लिए इसे इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
250 ग्राम मिल्क पनीर, सोया पनीर में न्यूट्रीशन
कंटेंट पनीर टोफू (सोया पनीर)
प्रोटीन 27 ग्राम 20 ग्राम
कैलोरी 168 192
कार्बोहाइड्रेट 6.9 ग्राम 4.7 ग्राम
फैटी एसिड 2.9 ग्राम 12. ग्राम
ओमेगा थ्री 22 मिग्रा 804 मिग्रा
ओमेगा सिक्स 69 मिग्रा 6 मिग्रा
मिनरल्स 416 मिग्रा 882 मिग्रा
विटामिन 129 आईयू 214 आईयू
240 ग्राम मिल्क क्रीम, सोया क्रीम में न्यूट्रीशन
कंटेंट सोया क्रीम मिल्क क्रीम
प्रोटीन 2.4 ग्राम 5 ग्राम
कैलोरी 326 828
कार्बोहाइड्रेट 27.3 ग्राम 6.6 ग्राम
फैटी एसिड 23.9 ग्राम 88.8 ग्राम
ओमेगा थ्री जीरो 1292 मिग्रा
ओमेगा सिक्स 52.8 मिग्रा 2006 मिग्रा
विटामिन 36 आईयू 3528 आईयू
मिनरल्स 21.6 मिग्रा 156 मिग्रा
250 ग्राम सोया मिल्क, मिल्क में न्यूट्रीशन
कंटेट सोया मिल्क मिल्क
प्रोटीन 6.3 ग्राम 8.2 ग्राम
कैलोरी 105 102
कार्बोहाइड्रेट 12 ग्राम 12.7 ग्राम
फैटी एसिड 3.6 ग्राम 2.4 ग्राम
ओमेगा थ्री 182 मिग्रा 9.8 मिग्रा
ओमेगा सिक्स 1419 मिग्रा 73.2 मिग्रा
विटामिन 450 आईयू 478 आईयू
मिनरल्स 299 मिग्रा 290 मिग्रा
लाभकारी है सोयाबीन
डाइटीशियन कहते हैं कि सोयाबीन प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, जो रक्तचाप नियंत्रित करता है। सोयाबीन में अच्छे फाइबर होने के कारण यह पाचक और पेट को अच्छा रखता है। गर्भवती महिलाओं के लिए श्रेष्ठ आहार है। शरीर को संपूर्ण पोषक तत्वों की खुराक देता है। तनाव, थकान दूर करता है। नींद न आने की परेशानी दूर करता है, कैंसर के कारकों को रोकता है। त्वचा व बालों की सेहत बनाता है।
इन रूपों में हो रहा इस्तेमाल
रोस्टेड सोयाबीन, स्प्राउट्स सोयाबीन, सोया दाल, सोया चाप, सोया चूरा, सोया बड़ी, सोया मिल्क, सोया पनीर, सोया क्रीम, सोया घी, सोया दही, सोया भाजी आदि।