फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seek out and bring in sports talent from every village: Governor

गांव-गांव से खोजकर लाएं खेल प्रतिभाएं : राज्यपाल

Tue, 21 Jul 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Seek out and bring in sports talent from every village: Governor
सरधना। मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। संवाद
- होनहार खिलाड़ियों को खेल विश्वविद्यालय से जोड़ें
विज्ञापन

- विश्वस्तरीय प्रशिक्षण दिलाएगा खेल विश्वविद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि प्रदेश के गांवों और दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें आधुनिक प्रशिक्षण और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों और गांवों में खेल प्रतिभा पहचान कार्यक्रम चलाकर होनहार खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय से जोड़ा जाए, ताकि वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को सलावा स्थित निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय के निरीक्षण पर पहुंची थीं। उन्होंने शैक्षणिक भवनों, छात्रावासों, स्वास्थ्य केंद्र, खेल अवसंरचना, कॉमन मेस और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासनिक भवन में कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत ने विश्वविद्यालय की वर्तमान प्रगति तथा भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें विश्वविद्यालय की स्थापना के उद्देश्य, निर्माण कार्य की प्रगति, आधुनिक खेल अवसंरचना, प्रस्तावित पाठ्यक्रम, खेल विज्ञान, खेल चिकित्सा, अनुसंधान सुविधाओं तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग की योजनाओं की जानकारी दी गई।
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट खिलाड़ियों को तैयार करना नहीं है, बल्कि इसे खेल विज्ञान, खेल चिकित्सा, खेल प्रबंधन, खेल प्रौद्योगिकी, खेल अनुसंधान और हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग का राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र बनाना है। यहां खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल वैज्ञानिक, प्रशिक्षक और विशेषज्ञ भी तैयार किए जाएंगे।

खेल शिक्षा के साथ अनुसंधान पर जोर
राज्यपाल ने कहा कि आधुनिक शिक्षण संसाधनों, स्मार्ट क्लासरूम और प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि खेल शिक्षा के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुसंधान का समन्वय ही विश्वविद्यालय की वास्तविक पहचान बनेगा। उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए।

एक ही परिसर में मिले चिकित्सा सुविधा
स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने खिलाड़ियों के लिए स्पोर्ट्स मेडिसिन, फिजियोथेरेपी, पुनर्वास (रिहैबलिटेशन) और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को चिकित्सा और वैज्ञानिक सहयोग के लिए बाहर न जाना पड़े, बल्कि सभी आधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हों। कॉमन मेस की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए राज्यपाल ने खिलाड़ियों को स्वच्छ, पौष्टिक और संतुलित भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मेस में पौष्टिक भोजन पर जोर
बालक और बालिका छात्रावासों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, अध्ययन और मनोरंजन की सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। बालिका छात्रावास में उन्होंने लांड्री को कमरों के बजाय बाहरी कवर क्षेत्र में विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि कमरों का बेहतर उपयोग हो सके और जल निकासी की व्यवस्था भी सुचारु बनी रहे।


सौर ऊर्जा से बनेगा ग्रीन कैंपस
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय परिसर को ग्रीन कैंपस के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोलर पैनल लगाने, नवीकरणीय ऊर्जा के अधिकतम उपयोग, जल संरक्षण, वेस्ट वाटर के पुनः उपयोग और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक पौधरोपण पर जोर दिया। उन्होंने प्रशासनिक भवन और विभिन्न कार्यालयों का भी निरीक्षण किया तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और डिजिटल प्रणाली को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों को सभी सेवाएं सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने पर भी बल दिया।


यह अधिकारी रहे मौजूद रहे

इस दौरान राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी अशोक देसाई, एडीसी मेजर गरिमा यादव, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पाण्डेय, खेल विभाग के विशेष सचिव कुमार विनीत, एसडीएम उदित नारायण सेंगर सहित विश्वविद्यालय और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed