फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seeing the mother there was a fire in the body of her son, killed in film style

मां की आबरू लुटती देख बेटे के तन-बदन में लग गई आग, फिल्मी अंदाज में किया कत्ल

Sun, 04 Jun 2017 03:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 04 Jun 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
Seeing the mother there was a fire in the body of her son, killed in film style
महिला को थाने ले जाती पुलिस

मां की इज्जत लुटती देख बेटे के तन-बदन में आग लग गई। इसके बाद बेटे ने आपा खो दिया और फिल्मी अंदाज में युवक को मार डाला।

विज्ञापन


मेरठ में गढ़ रोड स्थित भोपाल विहार में एक कॉलोनी में शनिवार आधी रात सनसनीखेज वारदात हो गई। मां की इज्जत लुटती देख उसके बेटे ने आरोपी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। मौके पर पहुंची भावनपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए महिला को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


एसओ भावनपुर विनोद कुमार ने बताया कि फलावदा थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला अपने दो बेटों के साथ गढ़ रोड स्थित भोपाल विहार में रहती है। बड़ा बेटा लवी इंटर का छात्र है। एसओ के मुताबिक अनिल (32) पुत्र विजय पाल निवासी गांव छतरी खरखौदा महिला से मिलने शनिवार देर रात उसके घर पर आया था। आरोप है कि अनिल ने महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश कर दी। महिला के शोर मचाने पर उसके बेटे लवी की आंख खुल गई। लवी ने घर में रखे तमंचे को अनिल के सीने से सटाकर गोली चला दी। जिससे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा गई। लोगों ने 100 नंबर पर इसकी सूचना दे दी। एसओ के अनुसार लवी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पहले आया था लवी

Seeing the mother there was a fire in the body of her son, killed in film style
मौके पर पहुंची पुलिस

एसओ ने बताया कि स्कूल की छुट्टी होने के चलते लवी गांव गया था। तीन दिन पहले ही वह गांव से लौटा था। पुलिस ने फलावदा के गांव में भी लवी की तलाश में दबिश दी। लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा। पुलिस का दावा है कि प्लानिंग के बाद वारदात को अंजाम दिया गया है। 

पुलिस कर रही हर पहलु की जांच 
एसओ भावनपुर के मुताबिक अनिल की हत्या के पीछे अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है। अनिल के परिजनों का कहना है कि अनिल एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। उसके दो बच्चे व पत्नी छतरी गांव में रहते है। वह रात में ड्यूटी पर जाने की बात कहकर गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed