फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seeds distributed to farmers during the 'Save the Fields' campaign in Janjhokhar

Meerut News: जांझोखर में खेत बचाओ अभियान में किसानों को बांटा बीज

Thu, 22 Oct 2026 05:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Seeds distributed to farmers during the 'Save the Fields' campaign in Janjhokhar
रोहटा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के निदेशक डॉ. स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम ने गांव जांझोखर में खेत बचाओ अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व संस्थान के निदेशक डॉ. सुनील कुमार ने किया। इसका मुख्य उद्देश्य मृदा स्वास्थ्य का संरक्षण करना था। साथ ही टिकाऊ कृषि प्रणालियों को बढ़ावा देना भी लक्ष्य था। किसानों की आय और पोषण सुरक्षा मजबूत करना भी इसका एक अहम उद्देश्य था।
वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. चंद्र भानु ने पशुधन आधारित एकीकृत कृषि प्रणाली पर व्याख्यान दिया। उन्होंने जैविक व प्राकृतिक खेती तथा गन्ना, गेहूं व सरसों में एकीकृत पोषक तत्व व कीट प्रबंधन पर चर्चा की। डॉ. चंद्र भानु ने कृषि संसाधनों के समुचित उपयोग और फसल-पशुधन एकीकरण का महत्व समझाया।
विज्ञापन

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. जगन सिंह गोरा ने मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के उपयोग और फल-सब्जियों के जरिये फसल विविधीकरण पर जोर दिया। इन तकनीकों को अपनाकर किसान जमीन की उर्वरता बनाए रख सकते हैं। इससे उनकी आय और पोषण सुरक्षा में सुधार होगा। अभियान के दौरान लगभग 25 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रदर्शन के लिए गेहूं और सरसों के उन्नत बीज वितरित किए गए। इस जागरुकता अभियान में 110 पुरुष और 11 महिलाओं समेत कुल 121 किसानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed