फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seed company accused of fraud of Rs 3 lakh

Meerut News: बीज कंपनी पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Tue, 17 Dec 2024 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Seed company accused of fraud of Rs 3 lakh
बहसूमा (मेरठ)। वीर फर्टिलाइजर एंड पेस्टिसाइड्स के प्रोपराइटर रामराज निवासी सतबीर चौहान ने अमृतसर (पंजाब) की बीज कंपनी पर तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस कप्तान से मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


रामराज निवासी वीर फर्टिलाइजर के प्रोपराइटर सतबीर चौहान ने बताया कि अमृतसर की बीज कंपनी ने 14 सितंबर को गेहूं के बीज की एडवांस बुकिंग स्कीम के तहत 60 हजार रुपये अपने खाते में नेट बैंकिंग के माध्यम से डलवा लिए। इसकेे बाद कंपनी के लोगों ने स्कीम के तहत 60 फीसदी रकम डलवाने की बताते हुए 2.40 लाख रुपये और डलवा लिए। बीज से लदी गाड़ी छह लाख रुपये की बताई गई थी। इसके बाद कंपनी ने एक लाख का 100 क्विंटल बीज भिजवा दिया।
विज्ञापन

प्रोपराइटर सतवीर चौहान ने पूरा माल भेजने की बात कही तो कंपनी के स्टाफ ने पुनः गाड़ी भेजने के लिए फिर से 2.40 लाख रुपये खाते में डालने की बात कही। सतबीर चौहान ने रकम भेज दी। इसके बाद कंपनी के स्टाफ ने फोन उठाना बंद कर दिया। आरोप है कि कंपनी का स्टाफ न तो माल भेज रहा है और न ही पैसे लौटा रहा है। प्रोपराइटर सतवीर चौहान ने सोमवार को पुलिस कप्तान मेरठ से मुकदमा दर्ज कर रकम दिलवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed