फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   See the special news of Meerut at a glance: 1400 marriages will take place in three days

एक नजर में मेरठ की खास खबरें: तीन दिन में होंगी 1400 शादियां... जानें कितने रुपये किलो महंगी हुई सीएनजी

Tue, 26 Nov 2024 11:20 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 26 Nov 2024 11:20 AM IST
सार

शादी समारोहाें के लिए शहर के सारे मंडप, मैरिज हॉल, धर्मशालाएं आदि बुक हो चुकी हैं। दो-दो शिफ्टों में आयोजन हो रहे हैं। 

विज्ञापन
See the special news of Meerut at a glance: 1400 marriages will take place in three days
शादी - फोटो : adobe stock

विस्तार

 विवाह सीजन में देवोत्थान एकादशी के बाद अब 26 से 28 नवंबर तक 1400 विवाह समारोह होंगे। तीन दिन के विशेष मुहूर्त के कारण मंडपों में बुकिंग फुल है। कई मंडपों में दिन और रात दोनों समय आयोजन कराए जाएंगे। 

विज्ञापन

आगामी तीन दिन तक मंडप, कैटरिंग, बैंडबाजा सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए करीब 1100 करोड़ का कारोबार होगा। शहर में गढ़ रोड, दिल्ली रोड और बाईपास पर कई होटलों में थीम पर आधारित कार्यक्रम हो रहे हैं। इवेंट मैनेजरों की ओर से ज्यादातर बड़े आयोजन किए जा रहे हैं। दूल्हा और दुल्हन पक्ष की मांग के अनुसार आगमन से स्टेज तक फूलों और लाइटों से विशेष सजावट की जा रही है। इस सीजन में शहर के पुष्प विक्रेताओं तक का कारोबार चमक रहा है। सर्दी के मौसम गेंदा और गुलाब के फूलों से मंडपों को सजाया गया है। शहर में विंटेज कार पर दूल्हे का मंडप में आना ट्रेंड में है। स्टेज शो और लाइव शो की भी प्रस्तुतियां भी दी जा रही हैं। बैंडवालों की कई शिफ्टों में बुकिंग है। 

विज्ञापन

दो रुपये प्रति किलो महंगी हो गई सीएनजी

गेल गैस कंपनी ने मेरठ में सीएनजी के दाम दो रुपये प्रति किलो बढ़ा दिए हैं। सोमवार सुबह से बढ़े रेट लागू कर दिए गए। जिले में गेल कंपनी के 10 सीएनजी पंप हैं। रविवार रात तक यहां 81 रुपये प्रति किलो दाम थे, अब 83 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। गेल कंपनी के महाप्रबंधक विनय कुमार ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

निगम की कार्यकारणी से 6 सदस्य बाहर, 30 को चुनाव की तैयारी

नगर निगम की कार्यकारिणी से 6 सदस्य (पार्षद) नाजरीन अब्बासी, राजीव गुप्ता उर्फ काले, कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला, रेखा सिंह, विक्रांत ढाका, दीपक वर्मा सोमवार को बाहर हो गए। इनमें दो समाजवादी पार्टी व चार भाजपा के पार्षद हैं। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने कार्यकारिणी में छह सदस्यों के लिए 30 नवंबर को चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। 
कार्यकारिणी में कुल 12 सदस्य हैं, जिनमें से एक उपाध्यक्ष है। हर साल छह सदस्य कार्यकारिणी से बाहर होते हैं, उनकी जगह चुनाव के माध्यम से दूसरे पार्षदों को सदस्य नियुक्त किया जाता है। सोमवार को उपाध्यक्ष विमला वाल्मीकि, भाजपा पार्षद संजय सैनी, पवन चौधरी, पूनम गुप्ता, राजीव गुप्ता, रेखा सिंह, विक्रांत ढाका, दीपक वर्मा, सपा से पार्षद कुलदीप, नाजरीन अब्बासी, राहत जहां और एआईएमआईएम से पार्षद फजल करीम कार्यकारिणी के सदस्य के नाम की पर्ची डाली गई। निगम में महापौर और नगर आयुक्त की अध्यक्षता में ड्यूटी पर आई महिला कांस्टेबल बिनी कुशवाहा की 5 साल की बेटी मिस्टी से सदस्यों की पर्ची निकलवाई गई। पहली पर्ची सपा पार्षद नाजरीन अब्बासी, दूसरी राजीव गुप्ता व फिर कुलदीप, रेखा सिंह, विक्रांत ढाका, दीपक वर्मा की निकली।
 
विज्ञापन

जिला बदर सलमान का आज होगा वलीमा, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

मेरठ। जिला बदर किए गए सलमान का आज कैंट स्थित कैसल व्यू में वलीमा होगा। पुलिस ने इसके मद्देनजर अपनी निगरानी बढ़ा दी है। सलमान अपने वलीमे में शामिल नहीं हो सकेगा। हालांकि दुल्हन शामिल होगी। सलमान ऑनलाइन अपनी ससुराल सिकंदराबाद में वलीमा पार्टी देख सकेगा।
वहीं दूसरी ओर सलमान से बेटी का निकाह कराने वाले शाहबुद्दीन का भी अपराधिक रिकार्ड कोतवाली पुलिस देख रही है। इस्माइल नगर निवासी सलमान पर एडीएम सिटी ने पहले गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। जिसके बाद उसको छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया था। कोतवाली पुलिस ने इसका नोटिस उसके घर पर चस्पा कर दिया था। सलमान छह माह पहले जेल से छूटा था।
 

मीट फैक्टरी के पूरे कागजात नहीं दिखा पाए शाहिद अखलाक

गाजियाबाद के हिंदू संगठनों के हंगामे के बाद मीट फैक्टरी की जांच के मामले में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक प्रशासन को पूरे कागजात मुहैया नहीं करा पाए हैं। वहीं, उप्र अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश सिद्धार्थ सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे और मीट फैक्टरी में गोवंश कटान समेत अन्य आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
इस मामले में शाहिद अखलाक का कहना है कि गोवंश कटान और गोमांस निर्यात के आरोप बेबुनियाद हैं। फैक्टरी में सारा काम सरकारी चिकित्सकों की निगरानी में होता है। नोएडा की मीट एक्सपोर्ट कंपनी से हमारा कोई संबंध नहीं है। कुछ ब्लैकमेलर किस्म के लोग झूठे आरोप लगाकर शिकायत कर रहे हैं। प्रशासन ने कागजात मांगे थे, कुछ दे दिए गए। बाकी भी मुहैया करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed