{"_id":"67b0c0877033082df60fe152","slug":"security-increased-at-kailash-mountain-temple-after-idol-theft-mawana-news-c-228-1-mwn1001-102741-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मूर्ति चोरी के बाद कैलाश पर्वत मंदिर पर बढ़ाई गई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मूर्ति चोरी के बाद कैलाश पर्वत मंदिर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के कैलाश पर्वत दिगंबर जैन मंदिर पर बुधवार रात चोरों द्वारा मंदिर के मुख्य जिनालय में राखी अष्टधातु की दो प्रतिमा श्री आदिनाथ भगवान, श्री शांतिनाथ भगवान व भगवान के दो छत्र और सिंहासन चोरी कर लिए गए थे। इस मामले में चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है, जो दिन-रात मूर्ति चोर की तलाश में लगी है। लेकिन अभी सुराग नहीं लग पाया है। उधर, कैलाश पर्वत मंदिर पर प्रबंधक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। रात में अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती की गई है। साथ ही लाइट और लेजर लाइट की भी सुविधा की गई है।
अब कैलाश पर्वत पर तैनात स्टाफ रात में भी भगवान के मंदिर की निगरानी करेगा। इस बीच अगर रात में कोई गतिविधि होती है तो मंदिर प्रबंधक द्वारा कमेटी के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। मूर्ति चोर की तलाश के लिए पुलिस की टीम संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं मंदिर कमेटी के साथ-साथ हस्तिनापुर क्षेत्र के सभी लोगों को इस घटना के खुलासे का इंतजार है।
मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधिकारियों ने एसओजी टीम को भी लगाया है। जो हस्तिनापुर के साथ-साथ मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर आदि जिले में भी चोरों की तलाश कर रही है। वहीं पुलिस के रिकॉर्ड में भी चोरों की कुंडली खंगाली जा रही है। टेक्निकल सर्विलांस टीम भी इस कार्य में गंभीरता से लगी है।