{"_id":"5dc85ef28ebc3e5b3b72a5d7","slug":"security-forces-on-duty-in-sensitive-places-on-15-nov-meerut-news-mrt4529549189","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या प्रकरण में फैसले के बाद से संवेदनशील स्थानों पर 15 नवंबर तक रहेगा सुरक्षा का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या प्रकरण में फैसले के बाद से संवेदनशील स्थानों पर 15 नवंबर तक रहेगा सुरक्षा का पहरा
Mon, 11 Nov 2019 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में आबूलेन पर फ्लैग मार्च करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या प्रकरण को लेकर शहर और देहात में बनाया गया सुरक्षा प्लान 15 नवंबर तक लागू रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से रविवार को मेरठ को एक कंपनी बीएसएफ भी मिल गई। पूरे जिले में बीएसएफ, आरएएफ और पीएसी की सात कंपनी तैनात की गई हैं। 15 को मीटिंग के बाद निर्णय लिया जाएगा कि अर्द्ध सैनिक बलों की ड्यूटी आगे लिए बढ़ाई जाए या नहीं।
शनिवार को जिले में आरएएफ, पीएसी और आरआरएफ की पांच कंपनी फोर्स तैनात थी। रविवार को एक कंपनी पीएसी और एक कंपनी बीएसएफ भी मेरठ को मिली। इसके बाद जिलेभर में सात कंपनी फोर्स लगा दी गई। हापुड़ अड्डा चौराहा, भूमिया का पुल, एल ब्लॉक शास्त्रीनगर, बुढ़ानागेट, घंटाघर, शिवाजी चौक जीरो माइल, बेगमपुल, मछेरान समेत शहर के अलग अलग क्षेत्रों में रविवार को पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ पैदल मार्च किया।
एसएसपी अजय साहनी ने शहर में भी संवेदनशील स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि शहर का माहौल पूरी तरह ठीक है। यदि कोई भी अफवाह फैलाता है या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता है तो पुलिस को सूचना दे। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने फोर्स के साथ परीक्षितगढ़, मवाना में पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। जिले में 186 संवेदनशील स्थान चिन्हित किए गए थे, जहां स्थानीय पुलिस के अलावा अन्य फोर्स तैनात हैं।

सोशल मीडिया और व्हाट्एसप ग्रुपों पर नजर
साइबर सेल और सर्विलांस की टीम सोशल मीडिया पर नजर रखे है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति ऐसा मैसेज या फोटो पोस्ट न करे जिससे किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे। एसएसपी ने साइबर सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर और सर्विलांस टीम से भी जानकारी मांगी है।
विवादित पोस्ट डालने वाला जेल भेजा
फैसला आने के बाद शनिवार को धारा 144 का उल्लंघन करने पर मेरठ में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। नंगलाबट्टू सिविल लाइन निवासी लक्ष्मण शर्मा ने फेसबुक पर विवादित पोस्ट डाली थी। पुलिस ने शनिवार को लक्ष्मण को गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया।
वहीं शनिवार को आतिशबाजी करने पर नौचंदी पुलिस ने अपूर्व निवासी नेहरूनगर, सुरेंद्र निवासी फूलबाग कॉलोनी और प्रवीण निवासी चित्रकूट कॉलोनी को गिरफ्तार किया। ब्रह्मपुरी पुलिस ने धीरेंद्र तिवारी, सुधांशु शर्मा, मधु सूदन शर्मा निवासी माधवपुरम को गिरफ्तार किया। परीक्षितगढ़ पुलिस ने मिठाई बांटकर हंगामा करने पर संदीप शर्मा पुत्र गजेंद्र शर्मा निवासी खजूरी परीक्षितगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सभी को कोर्ट में पेश किया गया था, वहां से जमानत मिल गई।
सभी संवेदनशील स्थानों पर 15 नवंबर तक फोर्स रहेगी। फिलहाल शहर का माहौल ठीक है। सुरक्षा की दृष्टि से लगातार फ्लैग मार्च निकालकर दोनों ही समुदाय से बात की जा रही है। -अजय साहनी, एसएसपी