{"_id":"5fa9a6c58ebc3e9b946f5c4c","slug":"sealing-action-will-be-taken-against-the-big-defaulters-of-house-tax-city-news-mrt510341318","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकर के बड़े बकायादारों पर होगी सीलिंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकर के बड़े बकायादारों पर होगी सीलिंग की कार्रवाई
विज्ञापन
मेरठ। नगर आयुक्त मनीष बंसल ने गृहकर वसूली की खराब हालत पर अधिकारियों पर कड़ी फटकार लगाते हुए अविवादित बड़े बकायेदारों को अंतिम नोटिस देकर दिवाली बाद उनके यहां सीलिंग की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोमवार को निगम सभागार में समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने 49 करोड़ गृहकर लक्ष्य के सापेक्ष अब तक केवल 10 करोड़ रुपये की वसूली होने पर कड़ी नाराजगी जताकर अपर नगर आयुक्त से इसका कारण पूछा। अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने बताया कि कोरोना के चलते कई माह तक वसूली नहीं हो सकी। इस पर उन्होंने सभी पेंडिंग बिलों को जल्द से जल्द बंटवाने के निर्देश देते हुए बड़े बकायेदारों की सूची तलब की। वसूली में तेजी लाने के लिए कर्मचारियों को ई-पॉश मशीन लेकर वार्ड में जाने की व्यवस्था करने को भी कहा ताकि लोगों को कैश काउंटरों पर न जाना पड़े।
सरकारी विभागों पर 35 करोड़ से ज्यादा बकाया
सरकारी विभागों पर भी निगम का करीब 40 करोड़ रुपये गृहकर बकाया चल रहा है। सबसे ज्यादा पावर कारपोरेशन 26 करोड़, रोडवेज 9 करोड़, पुलिस विभाग 3 करोड़ के अलावा कृषि विभाग, बीएसएनएल आदि पर भी एक से दो करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। अधिकांश सरकारी विभागों पर 40-80 हजार रुपये तक बकाया है।