फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   seal broken of meat factory

मीट फैक्टरी स्वामी ने बैंक सील तोड़ी, तहरीर दी

Fri, 17 Jan 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
seal broken of meat factory
खरखौदा। गांव अल्लीपुर स्थित अल हबीब फूड प्रोसेसिंग पर कंकरखेड़ा स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा का करीब चार करोड़ रुपये का कर्ज है। इसकी समय पर अदायगी नहीं होने पर 18 मई 2018 को बैंक ने संपत्ति को सील कर दिया था। इसके बावजूद मीट फैक्टरी स्वामी ने बिना बकाया राशि जमा कराए सील तोड़कर अपने इस्तेमाल में ले लिया। बैंक द्वारा थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मेरठ निवासी हाजी कल्लू मियां पुत्र अजीजुद्दीन की ग्राम अल्लीपुर में खसरा संख्या 102 पर अल हबीब फूड प्रोसेसिंग नाम से मीट फैक्टरी संचालित थी। 2011 में हाजी कल्लू ने कंकरखेड़ा स्थित पंजाब नेश्नल बैंक शाखा से करीब दो बार में चार करोड़ रुपये कर्ज लिया था। उसने उक्त धनराशि की समय से अदायगी नहीं की। जिस पर बैंक ने अपर जिलाधिकारी के आदेश पर 18 मई को 2018 को उक्त फैक्टरी की 9950 वर्ग मीटर जमीन, उस भूमि पर लगी सभी मशीनों आदि को कब्जे में ले लिया था। फैक्टरी के मशीनरी रूम एवं फैक्टरी पर बैंक ने सील लगा दी थी। आरोप है कि बैंक द्वारा उक्त संपत्ति का निरीक्षण किया गया तो जानकारी मिली। उक्त संपत्ति की सील तोड़कर अपर जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना की है। बैंक द्वारा संपत्ति स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed