फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SDM clamp down on the land mafia

एसडीएम ने भूमाफिया पर शिकंजा कसा

Tue, 03 Dec 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
SDM clamp down on the land mafia
गांव सिरजेपुर में तहसील की टीम किसानों की भूमि को चिह्नित करते हुए। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। भूमाफिया पर शिकंजा कसने के लिए सोमवार को उपजिलाधिकारी के निर्देश पर चकबंदी एवं राजस्व विभाग की टीम पुलिस के साथ गांव सिरजेपुर, लालपुर, हादीपुर एवं गांवड़ी पहुंची। वहां भूमि का चिह्नांकन किया। वहीं, अवैध रूप से भूमि जोतने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उधर, टीम ने चेताया कि खादर में प्लेज लगाकर गंगा को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र में भूमाफिया की सक्रियता एवं विवाद के मद्देनजर उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उनके निर्देश पर सोमवार को तहसील के चकबंदी विभाग एवं राजस्व अधिकारी शिवनारायण सिंह, सुशील शर्मा, धर्मपाल सिंह व चकबंदी विभाग से लेखपाल गौरव, राजस्व विभाग के लेखपाल गुरबचन सिंह, जितेंद्र वर्मा, गौरव कुमार, प्रवीण कुमार एवं पुलिस ने गंगा किनारे बसे गांव सिरजेपुर, लालपुर व हादीपुर गांवड़ी आदि में भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। इन गांवों के सैकड़ों किसानों की लगानी भूमि चिह्नित की। उन्होंने कहा कि जिस किसान की जितनी लगानी भूमि है वह उतनी में ही खेती करें। अवैध रूप से कब्जा कर खेती करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंगा को प्रदूषित होने से बचाने के लिए गंगा किनारे प्लेज किसी भी दशा में नहीं लगाने दी जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व में भी हो चुका है विवाद
खादर क्षेत्र के गांव सिरजेपुर में अवैध भूमि को लेकर एक महीने में दो बार विवाद हो चुका है। यहां गोलियां तक चल चुकी हैं। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा की बाढ़ बड़ा कारण
खादर में गंगा में आने वाली बाढ़ लोगों के विवाद का विषय बन जाती है। इससे आने वाली सिल्ट खेतों में जम जाती है। जिस कारण खेतों की सीमा मिट जाती है। यहीं से किसानों में सीमा विवाद बढ़ जाते हैं।

इनका कहना है
उप जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसानों को उनकी लगानी भूमि का टीम द्वारा सोमवार को चिह्नांकन करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed