{"_id":"68f0e5e03db557cdcc0e6361","slug":"sd-sadar-defeated-vision-to-win-the-trophy-meerut-news-c-72-1-mct1009-142413-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसडी सदर ने विजन को हराकर जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसडी सदर ने विजन को हराकर जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
- एसडी सदर इंटर कालेज में हुआ अंडर-14 वर्ग का फाइनल मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कालेज के मैदान में चल रही अंडर-14 वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को फाइनल मैच एसडी सदर और विजन के बीच हुआ। इसमें एसडी सदर ने 2-1 से जीत प्राप्त की। मैच के पहले हाफ समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रही।
दूसरे हाफ समय में दोनों टीमों की ओर से एक-दूसरे पर गोल करने के लिए प्रयास किए गए। आखिर मैच के 35वें मिनट में एसडी सदर टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इसमें फॉरवर्ड खिलाड़ी कार्तिक यादव ने गोलकर मैच 2-1 से बढ़त बना ली। विजन एकेडमी की ओर से 16वें मिनट में उदय भारद्वाज ने गोल किया। एसडी सदर टीम की ओर से मैच के 19वें मिनट में सक्षम शर्मा और 35वें मिनट में कार्तिक यादव ने निर्णयक गोल कर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम की।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर विजन एकेडमी टीम के खिलाड़ी नित्कर्ष, एसडी सदर टीम से अनमोल चौहान, मयंक प्रजापति को मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। हॉकी प्रशिक्षक जोगिंद्र सिंह ने बताया कि छोटी आयु वर्ग के बच्चों में अधिक से अधिक खेलने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। मुख्य अतिथि दंत चिकित्सक डॉ. अर्जित विहान ने विजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, रविंद्र पाल विहान, कौशल चौधरी, नरेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।