फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SD Red defeated DAV Sadar 2-1.

Meerut News: एसडी रेड ने डीएवी सदर को 2-1 से हराया

Sun, 05 Jul 2026 06:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:32 PM IST
विज्ञापन
SD Red defeated DAV Sadar 2-1.
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर चल रहे हॉकी टूर्नामेंट में रविवार जूनियर वर्ग का मैच डीएवी सदर और एसडी रेड की टीम के बीच हुआ। इसमें एसडी रेड की टीम ने 2-1 से मुकाबला जीता। मैच के शुरू में ही एसडी रेड टीम ने डीएवी सदर टीम पर अपना दबदबा बनाए रखा। एसडी रेड टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी मयंक त्यागी, अनमोल चौहान, कृष्ण सैनी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। एसडी रेड टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी अनमोल चौहान ने मैच के 17वें मिनट में एक गोल किया। इसके बाद 34वें मिनट में टीम की ओर से गोल किया गया। एसडी सदर टीम की ओर से मैच के 38वें मिनट में आरव ने टीम के लिए गोल किया। अभ्यास मैच के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट का समापन सोमवार शाम 5 बजे किया जाएगा। मैचों के आधार पर आगामी माध्यमिक विद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed