फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SD Blue Team defeated Junior Youngs 3-2.

Meerut News: एसडी ब्लू टीम ने जूनियर यंग्स को 3-2 से हराया

Wed, 01 Jul 2026 07:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
SD Blue Team defeated Junior Youngs 3-2.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। सनातन धर्म इंटर काॅलेज के मैदान में चल रहे हॉकी मैच में बुधवार को एसडी ब्लू टीम ने यंग्स जूनियर टीम को 3-2 से हराकर बढ़त बनाई। दोनों टीम हाफ समय तक 2-2 गोल की बराबरी पर खेल रही थी। मैच के हाफ समय के बाद एसडी ब्लू टीम ने आक्रामक खेल का रुख अपनाया। मैच के आखिरी चरणों में एसडी ब्लू टीम को पेनल्टी स्ट्रॉक मिला। इसमें फॉरवर्ड खिलाड़ी कृष्णा ने गोल किया। एसडी ब्लू टीम की ओर से मैच के 17वें मिनट में चैतन्य, 20वें मिनट में वंश व मैच के 38वें मिनट में कृष्णा ने अपनी टीम के लिए गोल किए। पराजित टीम की ओर से अक्षित चौहान और निष्कर्ष ठाकुर ने टीम के लिए एक-एक गोल किया।

मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रशिक्षक जोगेंद्र सिंह ने बताया कि माध्यमिक खेल प्रतियोगिता के लिए यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है। इसके बाद प्रतियोगिता के लिए टीम तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को जूनियर वर्ग में मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed