{"_id":"6834ce7243f17e32100a7e49","slug":"sd-blue-and-rosemary-won-their-matches-meerut-news-c-72-1-mrt1058-134191-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडी ब्लू और रोजमैरी ने जीते अपने मैच जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडी ब्लू और रोजमैरी ने जीते अपने मैच जीते
विज्ञापन
सुनील कैथवास....एसडी सदर इंटर कालेज में अंडर 14 हाकी चैम्पियनशिप लीग में एसडी सदर ने विजय एकेडम
मेरठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर में चल रही हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें एसडी ब्लू और रोजमैरी की टीम ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
पहला मुकाबला एसडी ब्लू टीम और विजन एकेडमी सिवाया की टीम के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में एसडी ब्लू की टीम ने विजन एकेडमी टीम को 2-0 से पराजित कर विजय हासिल की। एसडी सदर की ओर से राघव ने 16वें मिनट में और वंश गिरी ने 45वें मिनट में गोल कर जीत दर्ज की। वहीं, हॉकी लीग का दूसरा मुकाबला रोजमैरी की टीम व सेवन स्टार टीम के संग खेला गया। इस मैच में रोजमैरी की टीम ने 7 स्टार टीम को 1-0 से पराजित किया।
रोजमैरी टीम की ओर से मैच के 10वें मिनट में मनीष ने अपनी टीम के लिए एक मात्र गोल कर जीत दर्ज कराई। राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार ने बच्चों को हॉकी से जुड़ीं तकनीकी जानकारी दी। प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना ने बच्चों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गोयल, प्रबंधक राजेंद्र कुमार सिंघल, प्रधानाचार्य आदित्य प्रकाश सक्सेना , उप प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग, हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।