फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scrap trader cheated of Rs 14 lakh in the name of business

स्क्रैप व्यापारी से व्यापार के नाम पर 14 लाख की धोखाधड़ी

Fri, 30 May 2025 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Scrap trader cheated of Rs 14 lakh in the name of business
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की जामिया रेजिडेंसी निवासी अफरोज खान उर्फ मोनू ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसकी मुलाकात हापुड़ निवासी एक युवक से थी। पीड़ित के अनुसार एक साल पूर्व आरोपी ने पीड़ित की मुलाकात दिल्ली व राजस्थान निवासी आरोपियों से कराई थी। जहां आरोपियों ने पीड़ित को मेरठ कैंट क्षेत्र में एक बिल्डिंग के स्क्रैप का सौदा 1.30 करोड़ रुपये तय किया था। पीड़ित व उसके साथियों ने आरोपियों को ऑनलाइन व नगद कुल 23 लाख रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद पीड़ित बिल्डिंग पर पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि बिलि्डंग में मजदूर काम कर रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों को फोन कर घटना की जानकरी दी। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। इस दौरान आरोपियों ने नौ लाख रुपये वापस कर दिए थे। मगर आरोपी बचे पैसे देने से इंंकार कर रहे हैं। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed