फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scooty rider robbed the coils from two women, the police were helpless

मेरठ : स्कूटी सवार ने दो महिलाओं से कुंडल लूटे, बेबस रही पुलिस

Sat, 18 Sep 2021 02:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 18 Sep 2021 02:02 AM IST
सार

मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में स्कूटी पर सवार बदमाश  अचानक से झपट्टा मारकर महिला से कुंडल लूट कर चले गए। और आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए और  इसके प्रति पुलिस का बहुत ही ढीला बरताव है।

विज्ञापन
Scooty rider robbed the coils from two women, the police were helpless
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में शुक्रवार को काले रंग की स्कूटी पर सवार बदमाश ने लगातार दो महिलाओं के कुंडल लूटकर सनसनी फैला दी। इनमें से एक वारदात के वक्त तो ट्रैफिक पुलिस कुछ ही दूरी पर थी लेकिन वह बदमाश को नहीं पकड़ सकी। महिला ने थाने में तहरीर दी जबकि दूसरी महिला परिजनों के साथ थाने आकर तहरीर देने की बात कहकर लौट गई। वहीं, पुलिस घटना को छिपाने का प्रयास करती रही। आरोपी लाल टी-शर्ट पहने हुए सीसीटीवी में कैद हुआ है।

विज्ञापन


मां के साथ बैक जा रही थी महिला 
गढ़ रोड आम्रपाली के पास रहने वाली शालिनी रस्तौगी शुक्रवार दोपहर अपनी मां रेखा को साथ लेकर कैंट क्षेत्र के स्टेट बैंक आ रही थीं। बेगमपुल पर बस से उतरकर उन्होंने ई-रिक्शा किया और बैंक चल दीं। जादूगर की कोठी चौराहे के पास अचानक पीछे स्कूटी पर सवार बदमाश ने महिला की ओर झपट्टा मारा। उसने कुंडल लूट लिया और सदर की ओर भाग निकला। चंद कदम की दूरी पर ट्रैफिक पुलिस के कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे। दोनों महिलाएं जैसे ही चिल्लाई ट्रैफिक पुलिसकर्मी आरोपी की ओर दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


चंद घंटों में हुई दूसरी वारदात 
बताया जाता है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने थोड़ी दूर तक बदमाश का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। महिला रोते हुए अपनी मां को लेकर सीधे लालकुर्ती थाने आ गई। यहां बामुश्किल महिला को शांत कराया जा सका। बताया गया है कि इससे पूर्व इसी स्कूटी पर सवार बदमाश ने एक और वारदात की थी। उसने बेगमपुल पर ई-रिक्शा के इंतजार में खड़ी कंकरखेड़ा निवासी सोनिया के कान का कुंडल लूट लिया और भाग निकला। इसके बाद ही उसने दूसरी वारदात की। महिला अपने दो बच्चों के साथ लालकुर्ती पैंठ में शापिंग के लिए पहुंची थी। लोगों ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की बात भी की, लेकिन बाद में रोष जताते हुए चली गई। लगातार दो वारदात के बावजूद पुलिस मामले को छिपाने का प्रयास करती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed