{"_id":"678328d81860491a730b8f29","slug":"scooty-collided-with-divider-eighth-class-student-died-friend-injured-meerut-news-c-72-1-smrt1021-127269-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डिवाइडर से स्कूटी टकराई, आठवीं के छात्र की मौत, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डिवाइडर से स्कूटी टकराई, आठवीं के छात्र की मौत, दोस्त घायल
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पीवीएस रोड पर स्कूटी डिवाइडर से टकराने से 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र की मौत पर परिजनों का रोते हुए बुरा हाल हो गया।
मेडिकल थाने के शेरगढ़ी निवासी नरेंद्र सिंह राज मिस्त्री का काम करते हैं। उनकी चार बेटी और दो बेटे थे। बेटा मंयक विद्या पब्लिक स्कूल में कक्षा-8 का छात्र था। शनिवार सुबह मयंक घर में खड़ी स्कूटी बाहर ले गया। उसने पड़ाेस में रहने वाले 14 वर्षीय दीपांशु को भी बुला लिया। मंयक और दीपांशु स्कूटी को लेकर शेरगढ़ी से गढ़ रोड होते हुए पीवीएस माॅल पर पहुंच गए। वहां से वापस तेजगढ़ी की ओर आ रहे थे। नाले वाले पुल से उतरते समय तेज गति से होने के कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई।
मयंक और दीपांशु दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मयंक का सिर में गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया और फोन कर परिजनों को घटना की सूचना दी। हादसे की जानकारी मिलने पर मयंक और दीपांशु के परिजन अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान मयंक को मृत घोषित कर दिया। दीपांशु का अभी अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पोस्टमार्टम के बाद रात में मयंक का शव घर पहुंचा तो मां-बहन और भाई रोते हुए बेसुध हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।